Bhopal News: सोशल मीडिया से हुआ प्यार, किराए के मकान में बलात्कार

Share

Bhopal News: विदिशा से लड़की को भगाकर राजधानी लाया था आरोपी, शादी की बात करने पर छोड़कर भागा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के रातीबड़ इलाके में एक महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले के आरोपी से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उसने शादी का वादा कर उसे विदिशा से राजधानी ले आया था। यहां लड़की को उसने किराए के मकान में रखा था। जहां उसने उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। अब आरोपी शादी की बात से मुकरने के बाद पीड़िता को अकेला छोड़कर भाग गया।

यह बोलकर भागा आरोपी

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 6—7 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग तीन बजे 168/22 धारा 376(2)एन (कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया है। शिकायत विदिशा निवासी 26 वर्षीय महिला से दर्ज कराई है। वह पहले से शादीशुदा है। उसकी इंस्टाग्राम पर आरोपी गौरव (Gaurav) से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों की फोन पर बात होने लगी। तभी गौरव ने पीड़िता को उससे प्यार का इजहार किया। वह उससे मिलने 29 मार्च को विदिशा गया था। जहां से दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया। आरोपी उसे वहां से रातीबड़ स्थित नीलबड़ ले आया। जहां उसने उसे एक किराए के मकान में रखा। तभी आरोपी ने उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया था। उसके बाद गौरव करीब तीन—चार दिनों तक उसके साथ गलत काम करता रहा। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात बोली तो वह शादी ना करने के बहाने बनाने लगा। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। तब आरोपी ने उसे बोल दिया वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता। वह वापस विदिशा लौट जाए। यह बोलकर आरोपी उसे अकेला छोड़कर वहां से भाग गया। उसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज में मांगे दस लाख रुपए

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!