Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: बिहार जाने का बोलकर निकला था घर से युवक, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपे

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के दो अलग—अलग इलाकों में हुई हैं। एक मामले का युवक परिवार से बिहार जाने का बोलकर घर से निकला था। जिसका शव क्षतविक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला।

बहन के साथ रहता था

ऐशबाग थाना पुलिस को 6 अप्रैल की दोपहर सवा 12 बजे सुनील जाटव (Sunil Jatav) ने एक व्यक्ति के मौत की जानकारी दी थी। शव की पहचान आशीष शर्मा पिता राम प्रसाद शर्मा उम्र 28 साल के रुप में हुई है। वह मूलत: बिहार (Bihar) का रहने वाला है। यहां बल्लभ नगर इलाके में उसकी बहन का ससुराल है। पिछले छह महीने से वह बहन के पास रहता था। आशीष शर्मा (Ashish Sharma) मैदामिल स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री में काम करता था। घटना से एक सप्ताह पहले उसकी दीदी पति के साथ बिहार चली गई थी। घटना वाले दिन वह भी दीदी के सास—ससुर से बोलकर बिहार जाने के लिए घर से निकला था। उसका शव सुभाष नगर फाटक रेलवे लाइन पर क्षतविक्षत हालत में मिला था। ऐशबाग पुलिस मर्ग 18/22 दर्ज किया है। इधर, रातीबड़ पुलिस मर्ग 20/22 दर्ज किया है। शव की पहचान तमिलनाडू निवासी सर्वानंद उम्र 49 साल के रूप में हुई है। वह बोरवेल मशीन में काम करता था। वह रातीबड़ इलाके में उसके किसी रिश्तेदार से मिलने आया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Attempt To Murder : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!