मध्यप्रदेश : मां-बेटे की जलकर मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Share

लॉकडाउन में छूट गई थी युवक की नौकरी, नशे का आदी हो गया था

Panna News
सांकेतिक चित्र

पन्ना। (Panna News) मध्यप्रदेश के पन्ना में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटे की मौत हो गई। जली हुई हालत में दोनों की लाशें घर से बरामद की गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि कल रात उन्होंने घर से धुआं उठते हुए देखा था। मरने वालों की पहचान घंतीबाई पति दिवंगत बिहारी लाल जाटव उम्र 62, उसका बेटा विनोद जाटव उम्र 35 के तौर पर हुई है।

घटना गल्ला मंडी के पीछे पिपरिया मोहल्ला की है। जहां घंतीबाई और उसका बेटा विनोद रहते थे। घंतीबाई की मानसिक स्थिति बीते 20 साल से खराब बताई जा रही है। वहीं विनोद जाटव शादीशुदा था, 2007 में उसकी शादी हुई थी। 2013 में पत्नी भाग गई थी। लॉकडाउन में विनोद की नौकरी भी छूट गई थी, लिहाजा वो नशे का आदी हो गया था। उसकी मानसिक स्थिति भी खराब थी। घंतीबाई की दो बेटियां भी है, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं एक अन्य बेटा लापता है।

एडिशनल एसपी बीकेएस परिहार ने द क्राइम इन्फो को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद जाटव ने खुद को आग लगा ली थी, उसे बचाने के चक्कर में घंतीबाई भी झुलस गई और दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः मुठभेड़ में मारा गया साइको किलर, सिर पर गोली मारकर करता था हत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मौत के बाद हुई एफआईआर की पूरी कहानी 
Don`t copy text!