Bhopal News: सीपीए कर्मचारी के मकान का ताला टूटा

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत हजारों का माल गायब

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सीपीए के एक कर्मचारी के मकान में चोरी की वारदात हुई है। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत हजारों का माल बटोर ले गए हैं। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। वारदात के दौरान परिवार ब्ल्ड टेस्ट कराने जेपी अस्पताल गया था। इधर, एक अन्य स्थान से भी चोर ताला तोड़कर घर में रखा कीमती सामान ले गए है। इधर, कमला नगर इलाके में भी चोरी की वारदात हुई है।

साली ने दी थी सूचना

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल की रात लगभग सवा नौ बजे 204/22 धारा 454/380 (दिन में चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत माता मंदिर निवासी 57 वर्षीय पोपट कोतकर (Popat Kotkar) ने दर्ज कराई है। वह राजधानी परियोजना प्रशासन में नौकरी करते है। घटना वाले दिन वह पत्नी वंदना कोतकर से साथ ब्ल्ड टेस्ट कराने जेपी अस्पताल गए थे। वहां से लौटकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा था। सारा सामान बिखरा था। अलमारी में रखी चांदी की पायल, सोने की नथ, दो सोने के मंगलसूत्र नहीं थे। जिनकी कीमत पुलिस ने 28 हजार रूपए बताई है। इधर, कमला नगर थाना पुलिस ने 6 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे 255/22 चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायत रमाकांत सिंह पिता प्रेमचंद सिंह उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वह संजय कॉम्प्लेक्स में रहते है। रमाकांत सिंह प्रायवेट दफ्तर में नौकरी करते है। पत्नी एक सप्ताह पहले यूपी गई है। घटना वाले दिन वह दफ्तर गए थे। कुुछ समय बाद बेटी कॉलेज चली गई थी। दिन में पड़ोस में रहने वाली उनकी साली ने चोरी होने की सूचना दी थी। घर जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा था। सभी कमरों में सामान बिखरा था। चोर अलमारी में रखा सोने का हार, झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, नथ, चांदी की पायल, बिछिया और नगदी दो हजार रूपए ले गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: चार लोगों से मकान बेचने का एग्रीमेंट करके पांचवें को बेचा

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!