Bhopal News: घर में घुसकर मनचले ने की शादीशुदा महिला से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: झाडू लगा रही महिला को देखकर बेकाबू हुआ मनचला, बुरी नीयत से घुसा तो पीड़िता की छोटी बहन को देखकर भागा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। घर के बाहर झाडू लगा रही एक युवती को देखकर मनचला अपने बुरे इरादों को काबू में नहीं रख पाया। पीड़िता नव विवाहिता है जिसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। आरोपी उसके कमरे में जाते ही पीछे—पीछे चला गया। जहां नव​ विवाहिता की बहन भी थी। मनचले ने जब यह देखा तो वह उल्टे पैर भाग खड़ा हुआ। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे थाने पहुंचा मामला

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे 462/22 धारा 354/452/ छेड़छाड़ और घर में घुसने का मामला दर्ज किया है। शिकायत 18 वर्षीय शादीशुदा महिला ने दर्ज कराई है। वह पिछले दिनों हाथी पूजा के लिए मायके आई थी। घटना के दौरान वह झाडू लगा रही थी। उस वक्त कमरे का दरवाजा खुला था। उस वक्त आरोपी का उस रास्ते से गुजरना हुआ। महिला को झाडू लगाता देख वह खुद को काबू में नहीं रख पाया और सीधा घर में घुसकर महिला पर टूट पड़ा। इस दौरान पीड़िता की छोटी बहन ने यह सब देख लिया। उसने घर वालों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा था। इस मामले का आरोपी बारेलाल (Barelal) है। जिसकी गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल आर्टिजन का घर चोरों ने कर दिया साफ
Don`t copy text!