MP Political News: बुंदेलखंड में खिसकते जनाधार से भाजपा विचलित: सपा

Share

MP Political News: मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक और उनके परिवार पर डाले जा रहे पुलिसिया दबाव के खिलाफ समाजवादी पार्टी विरोध की तैयारी में जुटी

MP Political News
तुलसी नगर स्थित सपा कार्यालय में सपा यूथ विंग के अध्यक्ष यश भारतीय बिना मास्क पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए।

भोपाल। उत्तर—प्रदेश और मध्यप्रदेश में स्थित बुंदेलखंड में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार खिसक रहा है। इस कारण वह विचलित हो गई है। अब वह झूठे मुकदमे में फंसाकर बुंदेलखंड की राजनीति में प्रमुख अगुवा रहे दीप नारायण यादव के परिवार को डरा रही है। यह आरोप मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व पदाधिकारी रहे यश भारतीय ने लगाए हैं। उन्होंने भाजपा (MP Political News) के इशारों पर पुलिसिया कहर के खिलाफ संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था। उन्होंने दावा किया है कि अभी लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन चल रहा है। जिसमें प्रदेश के नेता वहां शामिल होने गए हैं। उनके आते ही इसके खिलाफ प्रदेश में पुरजोर आंदोलन समाजवादी पार्टी करेगी।

यह बोलकर बुलाया गया

यश भारतीय (Yash Bhartiya) ने बताया कि मध्यप्रदेश से पूर्व विधायक रहे दीप नारायण यादव और उनकी पत्नी मीरा यादव को झूठे प्रकरणों में फंसाया गया है। मीरा यादव (Meera Yadav) के घर पर 25 सितंबर को पुलिस पहुंची थी। वे मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में रहती है। पति—पत्नी दोनों समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता है और कई बार प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। दोनों नेताओं का बुंदेलखंड में बहुत व्यापक जनाधार है। इस बार भाजपा के दिखाए सपने से चकनाचूर जनता सबक सिखाना चाहती है। यह आभास होने पर भाजपा पार्टी दीप नारायण यादव (Deep Narayan Yadav) के परिवार को तंग कर रही है। इतना ही नहीं उनके पुत्र दीपांकर यादव को भी परेशान किया गया। जबकि दीप नारायण यादव को डीआईजी से मुलाकात के बहाने बुलाया गया था। फिर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई जिसके संबंध में कोई सबूत पुलिस के पास नहीं हैं। पुलिस ने परिवार से मारपीट करने के अलावा लायसेंसी हथियार भी छीन लिए हैं।

यह लगाए गए हैं आरोप

MP Political News
भोपाल में स्थित समाजवादी पार्टी का तुलसी नगर स्थित कार्यालय— फाइल फोटो।

कन्नौज जेल से पेशी पर लाए गए कुख्यात बदमाश लेखराज यादव (Lekhraj Yadav) को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की थी। यह घटना 16 सितंबर को झांसी कोर्ट में हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक और मध्यप्रदेश सपा (MP Political News) के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीप नारायण यादव को षंडयंत्रकारी बताया था। तफ्तीश के बाद पुलिस ने दीप नारायण यादव का नाम जोड़ा था। जिसमें गिरफ्तारी पिछले दिनों की गई है। पुलिस का दावा है कि ऐसा करते वक्त पूर्व विधायक के समर्थकों ने पुलिस पर गोलियां भी चलाई थी। हालांकि यश भारतीय ने पुलिस के इन आरोपों को खारिज करते हुए सरकार के इशारे पर पुलिस के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide: सुबह पिता की मौत दोपहर में बेटी फंदे पर झूली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!