Bhopal News: थाने के तीन महीने से काट रही महिला की अब एफआईआर दर्ज 

Share

Bhopal News: अश्लील कमेंट्स करके शादीशुदा महिला को करता था परेशान, रास्ते में रोककर बात करने की करता था कोशिश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादीशुदा महिला से अश्लील कमेंट करके छेड़छाड़ की एक घटना सामने आई है। इसकी शिकायत उसने तीन महीने पहले भी की थी। उस वक्त पुलिस ने मामला दूसरा बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है।

यह बोलकर करता था परेशान

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 09 अक्टूबर के अपरान्ह पौने चार बजे 590/22 धारा 354/354—क/354—घ छेड़छाड़, पीछा करके छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। शिकायत 28 वर्षीय शादीशुदा महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी किशोर गाठिया (Kishore Gathiya) है। महिला का आरोप है की किशोर गाठिया उसे देखकर अश्लील कमेंट करता है। वह जहां भी जाती है वहां उसका पीछा करता है। महिला ने किशोर गाठिया के खिलाफ लगभग तीन महीने पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया था। लेकिन थाने में पहुंचकर उसे निराशा ही हाथ लगी। थाने वालों ने उसकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था। जिसके बाद आरोपी किशोर गाठिया ने उसके साथ कई बार फिर र्दुव्यवहार किया। महिला उसे नजरअंदाज करती रही। फिर एक दिन महिला उनकी सहेली से मिलने गई थी। जहां उन्हें आरोपी किशोर गाठिया मिला था। उसने महिला को देखकर फिर कमेंट किया। यह सुनकर महिला वहां से चली गई। आरोपी ने महिला का घर तक पीछा करते हुए कहा तुम बहुत सुंदर लगती हो। इसके बाद उससे अश्लील बातचीत की। मामले की जांच एएसआई नर्मदा पटेल (ASI Narmada Patel) कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Stolen News: महिला डॉक्टर की कार का कॉच तोड़ा
Don`t copy text!