Bhopal News: तीन महीने से गायब पति की पत्नी से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: दुकान के आसरे परिवार पाल रही महिला पर बुरी नजर रखे मनचले ने की उसके साथ गंदी हरकत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। पति तीन महीने से लापता है। उसको तलाशने के साथ—साथ बच्चों की परवरिश महिला के सिर पर है। लेकिन, समाज के भीतर ही मौजूद एक दरिंदे की इस अवस्था पर सहानुभूति की बजाय बुरी नजर जा टिकी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। महिला बच्चों की परवरिश के लिए दुकान चलाती है। जहां अक्सर एक व्यक्ति आता है। उसके इरादे ठीक नहीं थे यह उसे अब पता चला। दरअसल, उसने मौका पाकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत कर दी। यह बात पुलिस को पता चली तो मनचले के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इसलिए पुलिस ने दिया साथ

जहांगीराबद थाना पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे 499/22 धारा 354/354—घ छेड़छाड़ और पीछा करके छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। शिकायत 42 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। महिला एक छोटी सी किराने की दुकान चलाती है। महिला का पति लगभग तीन महीने पहले घर से चला गया और अब तक वापस नहीं आया। जिसके बाद वह दुकान के सहारे उसका और उसकी तीन बेटियों का भरण पोषण करती है। महिला दुकान का सामान लेने के लिए गई थी। तभी सामान लेते समय हाथ ठेला लगाने वाले करीम (Karim) ने उसके साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बुलाया। महिला ने विरोध किया तो करीम ने उससे और अश्लीलता भरी गाली दी। इसके बाद वह वहां से जाने लगी तो आरोपी उसका पीछा करने लगा। ऐसी हरकत वह महिला के साथ पहले भी कर चुका था। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी और मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच एएसआई मोहनलाल (ASI Mohanlal) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीम को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची तब तक वह फरार हो चुका था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery News: बदमाश ने कैमरा लूटा
Don`t copy text!