Bhopal News: यूनिक कॉलेज के सामने टक्कर से महिला जख्मी

Share

Bhopal News: पीपुल्स अस्पताल में कराया गया भर्ती, बाइक सवार का नहीं मिला रजिस्ट्रेशन नंबर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लोक सेवा केंद्र में स्थित ड्यूटी पर जा रही एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसे शरीर में कई जगह चोटें लगी है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी पुलिस को पीपुल्स अस्पताल से लगी थी। टक्कर मारने वाली बाइक का नंबर जख्मी महिला देख नहीं सकी है।

ऐसे परिजनों तक पहुंची दुर्घटना की जानकारी

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 10 नवंबर की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। दुर्घटना जवाहर चौक स्थित यूनिक कॉलेज (Unique College) के पास हुई थी। हादसे में जख्मी ममता साहू (Mamta Sahu) पति अशोक साहू उम्र 44 साल है। वह सुखी सेवनिया स्थित मालीखेड़ी के नजदीक यशोदा (Yashoda Nagar) नगर में रहती है। ममता साहू बारह दफ्तर में स्थित लोक सेवा केंद्र में कंप्यूटर आपरेटर का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह पैदल जा रही थी। तभी बाइक सवार ने पीछे से आकर उसको टक्कर मार दी। जिसमें उसके हाथ—पैर के अलावा पीठ पर गंभीर चोट लगी है। पति अशोक साहू (Ashok Sahu) को राहगीरों ने इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद उसे पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 727/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार रामप्रवेश (HC Rampravesh) कर रहे है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: क्लीनिक से लौट रही महिला का बुरी नीयत से पकड़ा हाथ

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!