Bhopal News: बजरिया चौराहा पर चाकू मारकर हमला

Share

Bhopal News: चार आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज, पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। चाकू मारकर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है।

दो सगे भाईयों ने मारी छुरी

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी अदनान (Adnan) पिता अनीस शहजादे उम्र 21 साल हैं। वह मजदूर नगर में रहता है और मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करता है। अदनान ने पुलिस को बताया कि हमला 9 नवंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे हुआ था। हमलावरों में आजम, उसका भाई अजहर, रफीक और मजहर शामिल थे। आजम ने उसको बातचीत के बहाने रोका था। इसके बाद वह पुराने विवाद को लेकर उससे गाली—गलौज करने लगा। आजम और अजहर ने छुरी मारकर उसे लहुलूहान किया था। पुलिस ने 618/23 धारा 294/324/506/34 (गाली—गलौज, चाकू मारकर जख्मी करना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Habibganj GRP News : लश्कर एक्सप्रेस में चोरी की वारदात
Don`t copy text!