Bhopal News: घर में घुसकर दरवाजे पर पैर मारा, कपाट युवती के कंधे पर लगा

Share

Bhopal News: डीबी मॉल में स्थित कोर्टयार्ट मैरियट होटल में काम करती है पीड़ित, आरोपी को हिरासत में लिया गया

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। घर में एक व्यक्ति घुस गया। उसने आवेश में दरवाजे पर अपना पैर मारा। तभी वहां एक युवती आ गई। दरवाजे का कपाट युवती के कंधे पर जोर से जाकर लगा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सामान्य मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

इस कारण लगी चोट

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना बीडीए कॉलोनी में 19 जुलाई की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 23 साल है जो कि डीबी मॉल (DB Mall) में स्थित कोर्टयार्ट मैरियट (Courtyard Marriot) में जॉब करती है। उसने मुस्लिम लड़के से प्रेम विवाह किया है। इस मामले में आरोपी आकाश गोदवानी (Akash Godwani) है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ 147/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पति को तलाशते हुए आया था। घर पर उसे न पाकर वह धमकाते हुए वापस चला गया। इससे पहले वह दरवाजे पर पैर मारते हुए जबरिया धकिया रहा था। तभी दरवाजे का कपाट उसको कंधे पर जा लगा। जिसमें उसको चोट आई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: शादी के दो सप्ताह बाद ही उजागर होने लगे पति के इरादे
Don`t copy text!