Bhopal Wife Swapping : दोस्तों के लिए अस्मत लुटाने उकसाता था पति

Share

Bhopal Wife Swapping : बीकानेर की एक होटल के मैनेजर की पत्नी ने लगाए संगीन आरोप, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना

Wife Swapping News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के बाद पत्नी को दूसरे पुरूषों के साथ संबंध बनाने के लिए पति मजबूर करता था। इस कारण घर में कलह होती थी। यह आरोप एक नव विवाहिता ने लगाया है। वह इस वक्त मायके में रहने के लिए मजबूर है। आरोपी पति राजस्थान में रहता है। वह एक होटल में मैनेजर है। पुलिस ने इन आरोपों (Bhopal Wife Swapping) के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी पति के अलावा अन्य रिश्तेदारों के नाम शामिल किए गए हैं।

महिला हिंसा रोकथाम की आड़ में पारदर्शिता की भारी कमी से जूझ रहा थाना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मुकदमा 12 अक्टूबर को महिला थाने में दर्ज किया गया था। जिसकी रिपोर्टिंग मंगलवार को हुई है। हालांकि थाना पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि थाना प्रभारी अंजना धुर्वे (TI Anjna Dhurve) इस संबंध में ज्यादा बता सकेंगी। वहीं थाना प्रभारी के नाम से कई समाचार पत्रों में रिपोर्टिंग हुई है। पुलिस सुत्रों ने बताया कि इस मामले में 289/22 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 22 साल है जो कि पुराने शहर में स्थित मायके में रहने को मजबूर है। उसकी शादी बीकानेर की होटल (Bikaner Hotel) में काम करने वाले युवक के साथ हुई थी। पत्नी का आरोप है कि पति वाइफ स्वैपिंग का शोक रखता है। इसलिए वह उसको अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने मजबूर करता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Wife Swapping News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: सयाजी होटल कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत
Don`t copy text!