Bhopal News: करंट से झुलसकर मासूम की मौत 

Share

Bhopal News: फांसी के फंदे पर झूला प्लम्बर, सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारण पर सस्पेंस

Bhopal News
छोला मंदिर थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। शहर में मासूम बच्चे समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मासूम करंट की चपेट में आया था। जबकि दूसरे व्यक्ति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर और हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस जांच कर रही है।

इन हालातों में लगा था मासूम को करंट

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे भानपुर स्थित पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) से डॉक्टर आयुषी ने बच्चे के मौत की खबर दी थी। जिसकी पहचान रिषभ लोधी पिता माखन लोधी उम्र 04 साल के रूप में हुई। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र ​स्थित मालीखेड़ी इलाके में रहता था। रिषभ लोधी (Rishabh Lodhi) घटना के दिन मकान की छत पर खेल रहा था। उसकी मां घर में नीचे वाले फ्लोर पर थी। इसी दौरान उसने छत के कोने से लटक रही एक तार को पकड़ा लिया था। तार पकड़कर उसका संतुलन बिगड़ा जिससे वह दूसरे मकान की छत पर जा गिरा। उस छत में पानी भरा हुआ था। तार में दौड़ रहा करंट पानी में फैल गया था। इस कारण वह करंट से झुलस गया था। परिजन रिषभ लोधी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम पीपुल्स अस्पताल में कराया गया। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 71/22 दर्ज किया है।

ऐसे मिली फांसी की खबर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

वहीं दूसरी तरफ हबीबगंज पुलिस मर्ग 44/22 दर्ज कर मौत के एक मामले की जांच कर रही है। जिसकी सूचना जेपी अस्पताल (JP Hospital) से डॉक्टर अग्रवाल ने पुलिस को दी थी। शव की पहचान राम सिंह पिता दरबार सिंह उम्र 60 साल के रूप में हुई है। वह हबीबगंज थाना (Bhopal News) क्षेत्र स्थित दुर्गा नगर झुग्गी बस्ती में रहते थे। राम सिंह (Ram Singh) प्लम्बर का काम करते थे। राम सिंह का शव परिजनों को उनके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। जिसके बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। जांच अधिकारी एएसआई बीपी विश्वकर्मा (ASI BP Vishwakarma) के अनुसार घटना के संबंध में परिजनों के कथन नहीं हुए है। जिससे उनकी फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार या आवेश आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि यह अहसास होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां मनोचिकित्सक चौबीस घंटे निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आधे घंटे के इंटरव्यू में 20 मिनट रोती ही रही बलात्कार पीड़िता
Don`t copy text!