Bhopal News: इंस्टाग्राम के दोस्त ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: शादीशुदा महिला से पति को तलाक देकर रिश्ता अपनाने का दे रहा था झांसा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सोशल मीडिया का एक दोस्त लगभग एक महीने से शादीशुदा महिला से बलात्कार कर रहा था। आरोपी उससे शादी करने और उसके दो बच्चे अपनाने का झांसा देता था। यह बात जब पीड़िता के पति को पता चली तो वह पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे थाने पहुंचा मामला

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 19-20 अगस्त की रात लगभग एक बजे 422/22 धारा 376-2-एन/506 कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 28 साल है और उसके दो बच्चे भी है। पति ड्राइवरी का काम करता है। इसलिए वह अक्सर घर से अलग रहता है। इस कारण पीड़िता सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी। जिसके जरिए उसकी दोस्ती आरोपी हारिश (Harish) के साथ हो गई। वह एक महीने पहले उसके घर आया और उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता पति के घर से ज्यादा समय अलग रहने को लेकर परेशान रहती थी। आरोपी का कहना था कि वह उसको हर खुशी देगा और उसके बच्चों को अपना नाम भी देगा। इसके लिए वह पति से तलाक लेने के लिए उकसा रहा था। यह बात पति को पता चल गई जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fish Fortune Scam: कोहेफिजा के बाद निशातपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया
Don`t copy text!