Bhopal News: एम्स सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal News: घर खर्च के लिए नहीं देता था पत्नी को पैसा, परेशान होकर मांगी पुलिस ने मदद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गोविंदपुरा थाने से मिल रही है। यहां एम्स के एक सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पत्नी को घर खर्च के लिए पैसा नहीं देता था। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी थी।

शादी के हुए 20 साल

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर चार बजे धारा 498-ए/294/323/506 प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया है। मामले का आरोपी पुलिस ने महेश गिरी को बताया है। शिकायत 40 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता की शादी 20 साल पहले महेश गिरी से हुई थी। वह पति के साथ शंकर नगर बरखेड़ा पठानी में रहती है। महेश गिरी (Mahesh Giri) एम्स अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पीड़िता का बोलना है वह घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता है। मांगने पर वह उसके साथ गाली—गलौज करता है। पुलिस ने पति को पहले समझाया था। जब वह नहीं सुधरा तो प्रकरण दर्ज करना पड़ा।

मुंबई में हुई थी शादी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इधर, द्धारिका धाम जेल रोड़ निवासी 40 वर्षीय महिला ने पति दीपक पाठक (Deepak Pathak) के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे धारा 498—ए प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शादी 29 नवंबर, 2010 में हुई थी। उसका ससुराल मुंबई (Mumbai) का है। पति उससे दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करते हुए उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं देता है। जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: युवती का रास्ता रोक छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!