Bhopal News: एफआईआर दर्ज कराने के बाद चाचा ससुर की हुई मौत

Share

Bhopal News: केस डायरी देख रहे अफसर को भी होना पड़ा इस कारण खामोश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरसिया थाने से मिल रही है। यहां एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस केस की डायरी जब अधिकारी को मिली तो वह धर्मसंकट में फंस गए। दरअसल, पीड़िता ने जो जानकारी दी तो उसके बाद वे कुछ बोल ही नहीं सके। हालांकि मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह था पूरा मामला

बैरसिया थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक बजे धारा 354घ/509/323 (पीछा करना, अश्लील इशारे करना और मारपीट) का मामला दर्ज किया है। मामले का आरोपी मनोज विश्वकर्मा (Manoj Vishwkarma) है। जांच अधिकारी एसआई सहाब सिंह इमने (SI Sahab Singh Imane) ने बताया 25 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका पति मजदूरी करता है। मनोज विश्वकर्मा आए दिन पीड़िता को देखकर अश्लील इशारे करता था। बदनामी के डर से इस संबंध में पीड़िता ने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया था। घटना वाली सुबह पीड़िता काम से निकली थी। आरोपी उसका पीछा कर रहा था। पीड़िता ने घर आकर पति को सारी घटना बताई। पति विरोध करने पहुंचा तो आरोपी ने पति से मारपीट कर दी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था।

आते—जाते करता था कमेंट

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को बयानों के लिए दूसरे दिन फोन लगाया तो पता चला उसके चाचा ससुर की मौत हो गई है। इस कारण आगे की जांच को अभी रोकना पड़ा है। इधर, अयोध्या नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम सात बजे धारा 354/506 (छेड़छाड़ और धमकाने) का मामला दर्ज किया। आरोपी संजू पवार उम्र 45 है। शिकायत 43 साल की महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया उसके पति की मौत हो चुकी है। घर खर्च की सारी जिम्मेदारी पीड़िता पर है। पीड़िता के प्रति संजू पवार (Sanju Pavar) का नजरिया ठीक नहीं है। पीड़िता को देखकर वह अश्लील इशारे करता था। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी देता था। तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

अकेली पाकर की थी हरकत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

उधर, ऐशबाग थाना पुलिस ने 354/354-ए (छेड़छाड़ और बुरी नियत से कपड़े फाड़ने) का मामला दर्ज किया।ऐशबाग थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अमन को बताया है। शिकायत 20 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसने बताया घटना वाले दिन वह जैन मंदिर के सामने से जा रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला अमन ने उसका रास्ता रोक लिया था। आरोपी युवती से जबरन बात करने की कोशिश कर रहा था। इस बात का जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती को दबोच लिया था। झूमाझटकी में आरोपी ने युवती के कपड़े फाड़ दिए थे। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची थी। उसके बाद परिजनों के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!