Bhopal News: पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ कार में दबोचा

Share

Bhopal News: चार महीने पहले हुआ था शक, चार दिन पहले घर में बैठकर समझाया था, यकीन दिलाने खाई थी झूठी कसम, अब प्रकरण भी हुआ दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। पति—पत्नी और वो यानि एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का यह रोचक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर का है। जिस थाना क्षेत्र की घटना है उसके बारे में भी विस्तार से जानकारी इसी समाचार में मिल जाएगी। पति—पत्नी के बीच सौलह का पुराना संबंध हैं। इसके बावजूद वो को स्थान देने को लेकर पत्नी ने चार दिन पहले ही पति को बैठाकर समझाया था। लेकिन, उसने पत्नी की सलाह को गीदड़ भभकी समझ बैठा। नतीजतन, बीच सड़क पर उसकी और उसके गर्लफ्रेंड की महिला ने पूरी फिल्म ही बना दी।

मोबाइल में संभाल रखा है वीडियो

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की उम्र 35 साल है। उसकी शादी मुस्लिम रीति—रिवाज से 2009 में हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए। दो लड़के और एक लड़की है। तीनों स्कूल में पढ़ते भी है। पति—पत्नी के बीच रिश्तों में सबकुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच चार महीने पहले पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध होने की ठोस जानकारी उसको मिली। सबकुछ मोबाइल (Mobile) पर भी था। पति ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम गलत तरीके से सेव भी कर रखा था। चार महीने के भीतर कछुआ चाल से चलते हुए सारे सबूत पति के खिलाफ जुटाने के बाद उसने चार दिन पूर्व उससे बैठकर चर्चा की। पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड का नाम लेकर पूछा तो वह सकपका गया। वह बातों ही बातों में बोला ऐसा कुछ नहीं हैं वह सामान्य दोस्त हैं। लेकिन, पत्नी ने चेता दिया था कि यदि उसे कुछ पता चला तो वह बीच सड़क पर अपनी पर आ जाएगी। पति ने इस धमकी को हल्के में ले लिया। इसी बीच वह अशोका गार्डन थाना (Ashoka Garden) क्षेत्र स्थित प्रगति नगर (Pragati Nagar) के पास एमजीएम स्कूल के नजदीक गर्लफ्रेंड (Girlfriend) से मिलने चला गया। घटना 26 जून की रात लगभग दस बजे हुई थी। ऐसा करने से पहले वह पत्नी से झगड़कर पहुंचा था। इसके बाद पीछे से पत्नी आ धमकी। उसने सबसे पहले जिस कार (Car) में पति गर्लफ्रेंड के साथ पति बैठा था उसकी चाबी छीनी। फिर पूरे घटनाक्रम का वीडियो (Video) भी बनाया। बीच सड़क में पति की पूरी पोल उसने खोलते हुए गर्लफ्रेंड की भी लू उतार दी। यह सारा माजरा निपटने के बाद पीड़िता अपने घर आ गई। पीछे से उसका पति घर पहुंचा और उसने गर्लफ्रेंड के साथ हुए व्यवहार को लेकर उसको बेरहमी से मारपीट कर दिया। इससे पहले पति—पत्नी और वो का विवाद अशोका गार्डन थाने में भी पहुंचा था। लेकिन, किसी तरह की कार्रवाई ही नहीं की गई। हालांकि जहांगीराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: बलात्कार करने वाला सौतेला पिता दोषी करार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!