Bhopal News: नंदन रिसोर्ट में विधवा से बलात्कार का आरोप

Share

Bhopal News : नगर निगम का अधिकारी बनकर स्मार्ट सिटी में दुकान दिलाने का झांसा देकर आबरू के साथ पैसे भी ऐंठ ले गया शातिर बदमाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नंदन रिसोर्ट में विधवा महिला से बलात्कार करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के अलग—अलग इलाकों में हुई है। जिसकी एफआईआर पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि जिस व्यक्ति ने उसकी आबरू लूटी वह नगर निगम का अधिकारी बनकर उससे मिला था। उसने झांसा दिया था कि वह उसको स्मार्ट सिटी में एक दुकान दिलाएगा। इसके लिए घूस देने रकम भी ली थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसका कहना है कि आरोपी अफसर है या नहीं इस संबंध में गिरफ्तारी के बाद ही स्थितियां साफ हो सकेगी।

मोबाइल नंबर से  हो रही तलाश

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता 50 साल की है। वह खजूरी सड़क इलाके में रहती है। आरोपी मोहम्मद अनवर (Mohhamed Anwar) है जो शाहजहांनाबाद इलाके में रहता है। महिला की परेशानियों को लेकर उसने पहले हमदर्दी दिखाई। आरोपी ने उसको पहली 21 मई, 2021 को खजूरी रोड स्थित नंदन रिसोर्ट (Nandan Resort) में बुलाया। यहां महिला के साथ उसने बलात्कार किया। इसके बाद वह दुकान दिलाने के लिए कुछ राशि अलग से अधिकारियों को घूस देने के नाम पर महिला से ले गया। इसके बाद आरोपी अक्सर उसके घर पहुंच जाता था। कभी घर में तो कभी अपने साथ बाहर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। महिला थाना प्रभारी एसआई करिश्मा रजावत (SI Karishma Rajawat) के मुताबिक आरोपी के संबंध में महिला को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। आरोपी के मोबाइल नंबर और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 18 मई की दोपहर लगभग तीन बजे 114/22 धारा 376(2)एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला) दर्ज किया है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला की तस्वीर मार्फ करके पति को भेजी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!