Bhopal News : नव विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार

Share

Bhopal News : दो सप्ताह पहले ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने लगाई थी फांसी, पति पैसों को लेकर करता था प्रताड़ित

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नव विवाहिता की खुदकुशी मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह घटना भोपाल सिटी (Bh0pal News) में स्थित स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। खुदकुशी करने वाली महिला ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसकी चार साल की बेटी भी है। मामले की जांच और परिजनों के बयान एसीपी जहांगीराबाद संभाग ने दर्ज किए थे।

इसलिए नव विवाहिता रहती थी परेशान

पुलिस के मुताबिक द्वारिका नगर निवासी पूजा कुशवाहा पति राहुल कुशवाहा उम्र 25 साल ने फांसी लगाई थी। यह घटना 6 मई को हुई थी। जिसमें स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 10/22 दर्ज कर जांच कर रही थी। पूजा कुशवाहा (Puja Kushwaha) का मायका ललितपुर का है। उसकी शादी 2015 में आरोपी राहुल कुशवाहा (Rahul Kushwaha) के साथ हुई थी। जहां वह रहता है उसके उपर बड़ा भाई भी रहता है। जबकि मां नजदीक दूसरे मकान में रहती है। सभी परिवार का किचन अलग—अलग है। राहुल कुशवाहा डिलीवरी ब्यॉय का काम करता था। वह कभी रैपिडो तो कभी जौमेटो के लिए काम पर जाता था। उसको शराब पीने की बुरी लत थी। वह अपनी तनख्वाह शराब में खर्च कर देता था। इस कारण वह अक्सर ब्यूटी पार्लर से होने वाली कमाई को लेकर पत्नी से विवाद करता था। दुकान में ग्राहक आते थे तो कई बार उसको अपमानित करता था। इन्हीं बातों से तंग आकर उसने फांसी लगाई थी। जांच के बाद पुलिस ने 18 मई की शाम लगभग 7 बजे 154/22 धारा 304(बी)/498(ए) (दहेज हत्या और प्रताड़ना का मुकदमा )दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: मां से बोला खाना बनाकर रखो, आधे घंटे बाद आई मौत की खबर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!