Bhopal News: विधवा पर थी बुरी नजर

Share

Bhopal News: समझाया तो आरोपी ने पकड़ लिया मैरिज गार्डन में हाथ

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी इलाके में एक विधवा महिला से छेड़छाड़ का मामला हुआ है। आरोपी के बुरे मंसूबों को पीड़िता भांप चुकी थी। इसलिए उसने आरोपी समझाया भी था। लेकिन, उसने मैरिज गार्डन में उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगी। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शादी के लिए डाला दबाव

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 25 फरवरी की दोपहर लगभग डेढ़ बजे 55/22 धारा 354—क/294/506 (हाथ पकड़ना, गाली—गलौज और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पतलोन गांव निवासी अब्दुल हाफिज है। जिसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। उसके खिलाफ शिकायत 32 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति की निधन हो गया है। तभी से आरोपी उस पर गलत नजर रखता था। घटना वाले दिन भी अब्दुल हाफिज (Abdul Hafiz) उसे ग्राम अरवलिया रजित मैरिज गार्डन के नजदीक मिल गया था। उसका बोलना था वह उसके साथ शादी करना चाहता है। विरोध करने पर उसने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया। हाथ झटकने पर उसे गाली—गलौज और धमकाता हुआ मौके से फरार हो गया। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा था।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्रा के साथ छेडछाड
Don`t copy text!