Bhopal News: भारत क्रॉकरी की लिफ्ट सुधारते वक्त हुए हादसे से मौत मामला

Share

Bhopal News: दस दिन बाद मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का पुलिस ने लिया फैसला

Bhopal News
हनुमानगंज पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। भारत क्रॉकरी के मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, वहां लिफ्ट में सुधार चल रहा था। जिसमें एक कारीगर की गर्दन फंस गई थी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। यह हादसा 10 दिन पहले लिफ्ट सुधारते वक्त हुआ था।

आरोपी इस कारण अस्पताल में भर्ती

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 25 फरवरी की दोपहर लगभग 12 बजे 200/22 धारा 304—ए (लापरवाही से मौत का मामला) दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी मोहम्मद सादिक (Mohmmed Sadiq) है। घटना 15 फरवरी रात लगभग आठ बजे की है। मोहम्मद सादिक की कबाड़खाना इलाके में भारत क्रॉकरी के नाम के तीन मंजिला शोरुम है। उसी बिल्डिंग में लिफ्ट लगी हुई थी। जिसको ठीक करने के लिए शिशुपाल सिंह पहुंचा था। वह अशोका गार्डन इलाके का रहने वाला था। लिफ्ट सुधारते समय अचानक उसका बटन चालू कर दिया गया था। जिसमें शिशुपाल सिंह तोमर (Shishupal Singh Tomar) का गला फंस गया था। हनुमानगंज पुलिस मर्ग 05/22 दर्ज किया था। घटना के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए थे। शोरुम संचालक मोहम्मद सादिक है जिनका हार्ट का आपरेशन हुआ है। इस कारण वह अस्पताल में भर्ती है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरों का धावा
Don`t copy text!