Bhopal News: बहन के घर में भाई ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: नशे की लत के चलते बेटियों के साथ पति से अलग रहती थी पत्नी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बहन के घर में एक भाई ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव फंदे पर लटका मिला है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कोलार इलाके की है। मृतक की पत्नी दिल्ली में नौकरी करती है। घटना स्थल से पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनोें को सौंप दिया है।

कुछ दिन पहले हो गए थे लापता

कोलार थाना पुलिस को 25 फरवरी की सुबह लगभग नौ बजे राहुल चोपड़ा (Rahul Chpra) ने अपने मामा के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान प्रवीण मल्होत्रा पिता विश्वम्भर मल्होत्रा उम्र 59 साल के रूप में हुई है। वह जानकी अपार्टमेंट में बहन और जीजा के साथ रहते थे। प्रवीण मल्होत्रा (Pravin Malhotra) को शराब पीने की बुरी लत थी। उनकी इस आदत से पत्नी दोनों लड़कियों के साथ दिल्ली (Delhi) में अलग रहती है। एक बेटी की शादी हो गई है। पत्नी दिल्ली में प्रायवेट जॉब करती है। बहन के घर में ही काम किया करते थे। चार—पांच दिन पहले वह घर से किसी को बिना बताए चले गए थे। परिजन उन्हें तलाश करके घर वापस ले आए थे। घटना वाले दिन उसका भांजा चाय देने के लिए कमरे में गया था। वह रस्सी से फांसी लगाकर लटक रहे थे। परिजनों ने उनका शव फंदे से उतार लिया था। लेकिन, उनकी मौत हो गई थी। कोलार पुलिस मर्ग 19/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला से अभद्रता, रोकने पति आया तो धमकाया

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!