Bhopal News: पंद्रह साल के बालक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: परिजन भी घटना को लेकर हैरान, नहीं थी उसके पास कोई कमी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। खेलने की उम्र में एक पंद्रह साल के बालक ने बहुत बड़ा कदम उठा लिया। मामला खुदकुशी से जुड़ा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। परिजन भी बेटे के इस फैसले से परेशान है। परिजनों का कहना है कि उसके पास ऐसी कोई कमी नहीं थी। इधर, गुनगा में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

किचन में काम कर रही थी मां

खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार 25 फरवरी की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर गुप्ता (Dr Gupta) ने किशोर के मौत की सूचना दी थी। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 07/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक गुनगुन शर्मा पिता अशोक शर्मा उम्र 15 साल है। वह ग्राम बैरागढ़ कलां का रहने वाला है। उसके पिता अशोक शर्मा (Ashok Sharma) टैक्सी चलाते हैं। उनके दो बेटे हैं। गुनगुन शर्मा (Gungun Sharma) का एक छोटा भाई है जिसकी उम्र 12 साल है। मां घरों में काम करती है। वह कक्षा सातवीं तक पढ़ा था। घटना वाले दिन मां किचन में खाना बना रही थी। परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो गुनगुन पंखे के कुंदे पर फांसी लगाकर लटक रहा था।

परिजनों के बयान पर टिकी जांच

इधर, गुनगा थाना पुलिस को 25 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे हरनाम सिंह (Harnam Singh) ने अपने भाई के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान बिसन सिंह ठाकुर पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर उम्र 40 साल है। वह ग्राम कलारा का रहने वाला था। उसका एक 13 साल का बेटा है। बिसन सिंह ठाकुर (Bisan Singh Thakur) खेती—किसानी करता था। उसने फिलहाल खेत को बटियां पर दिया हुआ है। वह शराब पीने का आदी था। उसने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। गुनगा पुलिस मर्ग 11/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों ही मामलों में आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें:   होप अस्पताल के डॉक्टर के मुंह से निकली खून की उल्टी

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!