Bhopal Dowry Case: जमीन के लिए ससुराल से मांगी मोटी रकम

Share

Bhopal Dowry Case: प्रताड़ित पत्नी को पैसा लेने पति ने भेजा मायके

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News) संपत्ति की लालच में एक व्यक्ति ने रिश्तों को तार—तार कर दिया। आरोपी ने पुणे में एक जमीन खरीदी (Bhopal Crime News In Hindi) थी। जिसके लिए वह पत्नी को मायके से मोटी रकम लाने के लिए मजबूर कर रहा था। यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Wife Harassment) का है। जिसमें महिलाा थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा (Bhopal Dowry Case) दर्ज किया है। फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। इधर, एक अन्य प्रताड़ना का भी मामला छोला मंदिर इलाके का है।

शादी को हुए 6 साल

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 4 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे प्रकरण दर्ज (Crime Against Woman) किया गया है। पीड़ित महिला नेहरु नगर इलाके की रहने वाली है। यह महिला का मायका है। उसका ससुराल पश्चिम बंगाल वारंगल जिले में है। पति सौम्या बसु (Somya Basu) के साथ दिसंबर, 2014 में शादी हुई थी। सौम्या बसु मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने पुणे में एक प्लॉट 2016 में खरीदा था। जिसके लिए वह 15 से 20 लाख रुपए पीड़ित महिला को इंतजाम करने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के अलावा सास श्रावणी वासु और ससुर देवाशीष बसु हैं।

लव मैरिज के बाद प्रताड़ना

इधर, छोला मंदिर थाना पुलिस ने अरुण लोहिया (Arun Lohiya) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अरुण लोहिया ने 2017 में लव मैरिज की थी। पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की है। यहां भोपाल में छोला मंदिर स्थित प्रताप नगर में रहती है। आरोपी पति अरुण लोहिया उसको लंबे अरसे से प्रताड़ित (Arun Lohiya Crime Against Wife) कर रहा था। आरोपी पत्नी को घर से बेदखल करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 498ए/506 प्रताड़ना और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   You Tube Chanel Case: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र गिरफ्तार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!