Bhopal News: फसल कटाई के वक्त हादसे में निर्मम मौत

Share

Bhopal News: थ्रेशर मशीन के भीतर फंसे युवक के शरीर के कई टुकड़े हुए, अंगों को बटोरकर पीएम के लिए भेजा गया शव

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। ग्रामीण अंचलों में फसल कटाई की जा रही है। इसी दौरान एक गंभीर हादसा हुआ। जिसमें थ्रेशर मशीन के भीतर एक व्यक्ति चला गया। फसल रात को काटी जा रही थी। इसलिए हादसे की भनक किसी को नहीं लग सकी। यह गंभीर घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद थ्रेशर मशीन के भीतर उस व्यक्ति के शरीर के कई टुकड़े हो गए। जिसको बीनने के बाद उसे पीएम के लिए भेजा गया।

थ्रेशर और ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलगढ़ स्थित खेत में हुई थी। किसानों को बदलते मौसम का भय है। इसलिए कई स्थानों पर दिन—रात कटाई की जा रही है। ऐसा ही रात में कटाई करते वक्त यह हादसा हुआ। नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह (TI BP Singh) ने बताया कि महेंद्र सोलंकी (Mahendra Solanki) के खेत पर गेंहू की कटाई चल रही थी। उनकी जमीन मृतक के जीजा जीवन लाल भील (Jeevanlal Bhil) ने बटाई से ली थी। जहां गेहूं निकालने उसने अपने साले 20 वर्षीय रामभरोस (Rambharos) को बुलाया था। वह विदिशा जिले के लटेरी तहसील स्थित ग्राम रायपुरा का रहने वाला है। जब खेत में थ्रेशर चल रही थी उसी समय राम भरोस गेहूं की बाली थ्रेसर में डाल रहा था। इसी दौरान उसका सिर उसमें चला गया। जहां से गेहूं निकलता है वहां से खून के फव्वारे के साथ शरीर का अंग निकलने लगा। घटना की सूचना पुलिस को उसके जीजा जीवन भील ने 5 अप्रैल की रात लगभग साढ़े दस बजे थी। जिस पर नजीराबाद पुलिस मर्ग 12/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए थ्रेशर के साथ—साथ ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एमबीए छात्र को फोन पर धमकी
Don`t copy text!