MP Political News: एमपी में दो सौ पार का लक्ष्य

Share

MP Political News: भाजपा मुख्यालय समेत सैंकड़ों स्थानों पर ​स्थापना दिवस समारोह मनाया गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी मुख्यालय में बताई अपनी उपलब्धियां

MP Political News
गुरूनानक मंडल में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस समारोह के दौरान उपाध्यक्ष आलोक शर्मा और मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा। चित्र मंडल कार्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Political News) में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम सैंकड़ों स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश अध्यक्ष विष्ण दत्त शर्मा समेत कई अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके अलावा भोपाल शहर के प्रत्येक मंडल में भी स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर बूथ कार्यकर्ताओं को दो सौ पार सीट के लक्ष्य की शपथ दिलाई गई।

बूथ में यह तय किया गया लक्ष्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में पार्टी के अब तक किए गए कार्यों की उन्होंने रिपोर्ट पेश की। इसके अलावा 2014 से केंद्र में बनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार की उपलब्धियां भी बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई विकास के पैमाने अब तक पार्टी ने स्थापित कर दिए है। पार्टी का लक्ष्य है कि वह भारत की खोई हुई विरासत को पुन: बहाल करें। इधर, भोपाल उत्तर विधानसभा में स्थित गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 10 के बूथ क्रमांक 46 पर भाजपा का झंडा वंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा (Vice President Alok Sharma) मौजूद थे। उन्होंने बूथ समिति, बूथ पर रहने वाले 11 प्रबुद्धजन, 11 नव मतदाताओं का स्वागत कर पन्ना समिति बनाकर बूथ को मजबूत करने का नारा दिया। उन्होंने कहा कि अबकी बार 200 पार का संकल्प कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा (Rakesh Kukreja), विधानसभा प्रभारी चेतन भार्गव, मंडल प्रभारी प्रवीण प्रेमचंदानी, पार्षद सरोज आसेरी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर—कार समेत सात वाहन चोरी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!