युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष बने विवेक त्रिपाठी

Share

अध्यक्ष की दौड़ में तीसरे पायदान पर पहुंचे थे त्रिपाठी

IYC MP
विवेक त्रिपाठी, अध्यक्ष, मीडिया विभाग, युवा कांग्रेस

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस (IYC MP) के नव निर्वाचित सचिव विवेक त्रिपाठी (Vivek Tripathi) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। त्रिपाठी को युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश के मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में तमाम नेताओं की मौजूदगी में विवेक को जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में तीसरे नंबर पर रहे त्रिपाठी बड़े नेताओं को अपना लोहा मनवाने में कामयाब रहे। उन्होंने युवा कांग्रेस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया था। त्रिपाठी को करीब 10 हजार वोट मिले है। पहले स्थान पर विक्रांत भूरिया और दूसरे स्थान पर संजय सिंह यादव ने जगह बनाई थी।

IYC MP
नियुक्ति पत्र देते राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास

त्रिपाठी की नियुक्ति युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु के निर्देश पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.व्ही. श्रीनिवासन जी की सहमति से युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राहुल राव ने की है। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, आगर विधायक विपिन वानखेड़े मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः भाजपाई जीत गए युवा कांग्रेस का चुनाव

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loan Fraud: कैपरी ग्लोबल लिमिटेड बैंक से लिया 22 लाख रुपए का लोन 
Don`t copy text!