Bhopal News: सीएम हाउस पहुंची तब दर्ज हुई पीड़िता की एफआईआर 

Share

Bhopal News: पति की पूर्व प्रेमिका ने दूसरी बार की गंदी हरकत, पति-पत्नी के निजी पलों की तस्वीर चोरी कर किया बदनाम, एसआई ने टाल रखा था पूरा मामला

Bhopal News
यौन उत्तेजना पर केंद्रीत साभार लिया गया सांकेति​क चित्र

भोपाल। महिला अपराधों को लेकर सरकार की किरकिरी हर रोज होती है। शायद इसी कारण एक पीड़िता की सुनवाई नहीं की गई। वह कई दिनों तक पहले थाने के चक्कर काटती रही। उसके बाद उसने साहस करके मुख्यमंत्री निवास में दस्तक दी। जिसके बाद थानेदार ने प्रकरण दर्ज कर लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। इस मामले में गोविंदपुरा थाने के एक थानेदार की भूमिका संदिग्ध है। इस संबंध में पीड़िता ने कई संगीन आरोप लगाए है।

आरोपी के कारण हुई शादी

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की अपरान्ह सवा चार बजे 475/22 धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 19 साल है जिसकी कुछ समय पहले शादी हुई थी। इस मामले में आरोपी एक युवती और उसका रिश्तेदार भीकम सिंह (Bheekam Singh) है। आरोपी युवती के साथ पीड़िता के पति की पहले दोस्ती थी। वह उसको छोड़ चुका था। इस कारण वह नाराज रहती थी। हालांकि वह पीड़िता के पति के घर आती-जाती थी। उस वक्त पीड़िता के पति के साथ उसकी शादी भी नहीं हुई थी। उसने उसी वक्त निजी पलों के वीडियो की तस्वीर के स्क्रीन शाॅट निकाल लिए थे। यह स्क्रीन शाॅट उसने भीकम सिंह को भेज दिए थे। जिसकी मदद से आरोपी युवती ने पीड़िता के पति के परिजनों को वह तस्वीर बांट दी थी। उन तस्वीरों को देखने के बाद दोनों की शादी कर दी गई थी।

इसलिए पहुंची सीएम हाउस

Bhopal News
महिला पर घरेलू हिंसा और यौनात्याचार— साभार चित्र

इस बात से आरोपी युवती बेहद नाराज हो गई। उसने वापस उसको बदनाम करने के लिए पति-पत्नी के शादी से पहले बने संबंधों की तस्वीरें फिर वायरल कर दी। जिसके बाद परेशान होकर युवती गोविंदपुरा थाने (Bhopal News) पहुंची थी। लेकिन, थाना पुलिस ने केवल स्क्रीन शाॅट के आधार पर प्रकरण दर्ज करने से इंकार कर दिया। इससे पहले थाने के कई बार चक्कर पीड़िता को लगाने पड़े थे। परेशान पीड़िता फिर मुख्यमंत्री निवास पहुंच गई। यहां से मामला मीडिया में लीक हुआ और प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इस मामले की जांच एसआई गोविंद यादव (SI Govind Yadav) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थाने जाने की बजाय अपने स्तर पर पड़ताल कर सुलझाई चोरी की कहानी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!