Bhopal News: बीमार चल रहे एएसआई ने की खुदकुशी

Share

Bhopal News: पुलिस नियंत्रण कक्ष में थी ड्यूटी, कई बीमारियों से जूझ रहा था पुलिस अफसर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में राज्य के सहायक पुलिस निरीक्षक स्तर के एक अधिकारी ने खुदकुशी कर ली है। उनकी लाश पुलिस को रेलवे पटरी पर मिली थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि एएसआई कई बीमारी से जूझ रहा था। उसकी पुलिस नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी थी। जहां से छूटने के बाद वे रेलवे पटरी पर पहुंचे थे।

हाथ में लिखा सुसाइड नोट

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की सुबह लगभग नौ बजे रेलवे पटरी पर लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। यह जानकारी गोविंद सिंह (Govind singh) पिता गया प्रसाद ने दी थी। वे रातीबड़ इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि भाई यशवंत सिंह कौरव पिता गया प्रसाद उम्र 59 साल ने दी थी। वे रातीबड़ इलाके में ही रहते थे। यशवंत सिंह कौरव (Yashwant Singh Kaurav) पुलिस विभाग में सहायक पुलिस निरीक्षक थे। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 60/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एएसआई परम लाल पटेल (ASI Paramlal Patel) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उन्हें सांस समेत कई अन्य बीमारी से जूझ रहे थे। इस कारण वे परेशान रहते थे। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। यह उनके हाथ में लिखा हुआ था। जनहित में संदेशः आत्महत्या के विचार या आवेश आना मानसिक अवसाद की निशानी है। इस बात का अहसास होने पर 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चैबीस घंटे चिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किराना दुकान पर चोरों का धावा 
Don`t copy text!