Bhopal News: दो स्थानों से हजारों रूपए का माल चोरी 

Share

Bhopal News: रिश्तेदार की गमी में गए परिवार के मकान से सोने-चांदी के जेवरात हुए चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चैबीस घंटों के दौरान मकान में हुई चोरी के दो मामले दर्ज किए गए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा और निशातपुरा इलाके की है। यहां से चोरी गया माल करीब सवा एक लाख रूपए कीमत का है। संपत्ति में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी शामिल है।

ऐसे मिली थी सूचना

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे 474/22 धारा 380 सादा चोरी का मामला दर्ज किया गया। यह घटना अन्ना नगर झुग्गी बस्ती में हुई है। शिकायत रोहित पाटील पिता नारायण पाटील उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ फ्रूट का ठेला लगाते हैं। रोहित पाटील (Rohit Patil) के कुनबे में रिश्तेदार का देहांत हो गया था। इस कारण मकान में कुंदी लगाकर वे चले गए थे। वहां से आकर देखा तो सोने-चांदी के जेवरात, मंगलसूत्र कान के बुंदे, अंगूठी, नथनी समेत करीब एक लाख का माल गायब था। इसी तरह निशातपुरा पुलिस ने 934/22 धारा 457/380 रात में चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायत सरिता ठाकुर पति भूपेंद्र ठाकुर उम्र 36 साल ने दर्ज कराई। वे चित्रकूट काॅलोनी फेज-2 करोद में रहती हैं। सरिता ठाकुर (Sarita Thakur) के पति दूसरी जगह नौकरी करते हैं। यहां वह बेटे के साथ रहती थी। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति 25 हजार रूपए बताई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कॉलेज की छात्रा के साथ अश्लील हरकत
Don`t copy text!