Bhopal News: मैदान में जाने वाली महिलाओं पर होती थी बुरी नजर

Share

Bhopal News: लोटा लेकर घर लौट रही महिला को मनचले ने बुरी नीयत से यह बोलकर दबोच लिया

Bhopal News
File Clip Courtesy

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता मिशन के तहत पूरे देश में लाखों की संख्या में शौचालय बनाए हैं। लेकिन, अभी भी देहात के कई क्षेत्रों में यह संभव नहीं हो सका है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके का है। यहां मैदान में शौच के लिए जाने वाली महिलाओं पर एक मनचला बुरी नजर रखता था। ऐसा गई ग्रामीण महिलाओं ने देखा था। कुछ सामाजिक मर्यादायों के चलते खामोश रहती थी। हालांकि एक महिला ने इसके खिलाफ बोलने का साहस उठाया। वह आरोपी की एक हरकत के बाद परिजनों के साथ थाने पहुंच गई।

…..लोगी तो अफसोस नहीं होगा

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 13 फरवरी की रात लगभग 10 बजे 97/23 धारा 354/354(क) छेड़छाड़ और पीछा करके परेशान करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत 25 वर्षीय महिला ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप ओम प्रकाश (Om Prakash) नाम के व्यक्ति पर लगाया है। पीड़िता कई अन्य लोगों के साथ थाने पहुंची थी। अधिकांश महिलाओं का कहना था कि आरोपी ओम प्रकाश मैदान में शौच करने वाली महिलाओं को आते—जाते कमेंट करता था। इतना ही नहीं वह शौच के लिए बैठी महिलाओं को छुपकर देखता भी था। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास एएसआई सागर सिंह भिलाला (ASI Sagar Singh Bhilala) कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि शादीशुदा महिला को रोककर आरोपी ने प्रायवेट पार्ट में हाथलगाकर अश्लील बातें बोली थी। जिसके बाद उसने यह जानकारी परिजनों को दी थी। आरोपी को एफआईआर की जानकारी मिल गई है। जिसके बाद वह फरार चल रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को किया बुरी तरह से जख्मी
Don`t copy text!