MP BJP News: बाढ़ में हेलीकॉप्टर से बचाने स्वयं उतर गए थे मंत्री 

Share

MP BJP News: पूर्व गृहमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा प्रवक्ता ने गिनाई उनकी खूबियां

MP BJP News
डॉक्टर दुर्गेश केसवानी, प्रवक्ता, एमपी भाजपा

भोपाल। एमपी के पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके किए गए कार्य को याद करते हुए भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने विचार लिखे। केसवानी ने कहा कि मिश्रा एक कर्मयोगी की तरह सतत् जनसेवा (MP BJPl News) में लगे रहने वाले लोकप्रिय राजनेता हैं। वहीं पार्टीं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की बिरादरी में एक सहज और सरल व्यक्तित्व के रूप में उनके हर सुख-दुःख में उनके साथ खड़े रहते हैं।

पार्टी का कार्यकर्ता संगठन का श्रृंगार है

केसवानी ने कहा कि अपनी वाकपटुता और चातुर्य से राजनीतिक विरोधियों को चारों खाने कैसे चित करते है यह डॉ. मिश्रा के व्यक्तित्व में साफ नजर आता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन स्वयंसेवक और भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में डॉ.मिश्रा लगातार कर्मयोगी की तरह जीवन के पथ पर अग्रसर है।  मध्यप्रदेश की राजनीति में लोकप्रियता हासिल करने वाले डॉ. नरोत्तम मिश्रा पूरे प्रदेश में एक लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि पार्टी का कार्यकर्ता संगठन का श्रृंगार है। कार्यकर्ता आधारित पार्टी नारा नहीं एक सच्चाई है और वह कार्यकर्ता पार्टी का मेरूदण्ड बनकर संगठन को सर्वस्पर्षी, सर्वग्राही बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने संगठन में अपनी संगठन क्षमता से कार्यकर्ता को अपना मुरीद तो बनाया ही अपने को कार्यकर्ता का सखा, मित्र और मार्गदर्शक भी साबित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच सद्भाव का सेतु बनने का कार्य किया है।

सरकार को बचाने में हमेशा आगे रहे

MP BJP News
भाजपा मुख्यालय में संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी। चित्र भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी

जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam ) की वह तस्वीर कभी नहीं भुलाई जा सकती। मंत्री रहते हुए जब वह बाढ़ में फंसे लोगो को बचाने के लिए खुद ही अपने प्राणों की परवाह किए बिना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को बचाने के लिए उतर जाते है। सरकार में मंत्री होने के नाते दतिया जिले में वह हवाई दौरा करने के दौरान जब उन्होंने कोटरा गांव के एक घर की छत पर कुछ लोगों को फंसे हुए देखा तो खुद लोगो को बचाने के लिये नाव से निकल गए। जिसके बाद वहां से सभी को एयरलिफ्ट कर हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकलवाया गया। उस समय उन्होंने तनिक भी अपने प्राणों की परवाह नहीं की और यह भी नहीं सोचा की उनकी इस दौरान जान भी जा सकती थी। यही उनका अदम्य साहस और शौर्य है जो उन्हें अन्य राजनीतिज्ञों से अलग बनाता है। अपनी सरकार को बचाए रखना एक कुशल नेता के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। बात हम मध्यप्रदेश के परिपेक्ष में करें तो यहाँ एक नेता सबकी नज़रों में रहता है। जो न सिर्फ लोकतांत्रिक प्रणाली को समझते है बल्कि संसदीय ज्ञान में भी उनका कोई सानी नहीं है। जिनकी गिनती लोकतांत्रिक प्रणाली का ज्ञान रखने वाले उन पंडितों में होती है जो मुश्किलों में फंसी सरकार के लिए हमेशा संकटमोचन का काम करते रहे है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा की गिनती प्रदेश की राजनीति में अपनी एक अलग धमक रखने वाले नेता के रूप में होती है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश भाजपा के उन नेताओं में शुमार है जो केन्द्रीय नेतृत्व की नज़रों में अपनी विश्वसनीयता रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी में मध्यप्रदेश से छह नेताओं को शामिल किया गया उनमें नरोत्तम मिश्रा का शामिल होना इस ओर इशारा करता है कि वह केन्द्रीय नेतृत्व के न सिर्फ करीब है बल्कि पार्टी की रीति और नीति को समझने के साथ ही पार्टी के उन विश्वस्त नेताओं में एक है जो वास्तव में अपनी पार्टी को माँ का दर्जा देता है। यह किसी से छुपा नहीं है कि 2018 में भाजपा (BJP) की सरकार जाने के बाद भी पूरी सक्रियता से पार्टी और जनता के लिए काम करने वाले डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किस तरह दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop Extortion: कोलार में आभूषण कारोबारी से रंगदारी मामले में आया पेंच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!