Bhopal News: राजधानी से ट्रैक्टर और बोलेरो चोरी

Share

Bhopal News: सीसीटीवी फुटेज​ में मिले पुलिस को सुराग, धरपकड़ के प्रयास हुए तेज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। शहर से नया ट्रेक्टर और बोलेरो कार चोरी चली गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। चोरी गए वाहन करीब 10 लाख रूपए कीमत के बताए जा रहे हैं। अयोध्या नगर में बोलेरो चोरी गई है। जिसमें पुलिस को एक संदेही नजर आया है। उसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

बेटी के दोस्त के पास थी बोलेरो

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 23 जनवरी की रात लगभग सवा आठ बजे 30/23 धारा 379 खुले स्थान से चोरी का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शंकराचार्य नगर इलाके की है। चोरी गया नया ट्रैक्टर है। जिसकी रिपोर्ट थाने पहुंचकर गुना जिले के राघौगढ़ निवासी रामेश्वर झारिया (Rameshwar Jhariya) ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर किराए पर​ थिंक गैस कंपनी (Think Gas Company) में अटैच था। उसी कंपनी के स्टाफ क्वार्टर में वह रहता भी है। पुलिस को इस घटना में 16 जनवरी को चोरी करने वाले संदेहियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इधर, अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 23 जनवरी की शाम लगभग पौने छह बजे 34/23 धारा 379 का मामला दर्ज किया है। यहां एफ—सेक्टर से बोलेरो एमपी—04—ईबी—9668 चोरी गई है। जिसकी रिपोर्ट थाने पहुंचकर सुधा राजपूत (Sudha Rajput) पत्नी स्वर्गीय हरदेव राजपूत उम्र 60 साल ने दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि बोलेरो का इस्तेमाल सुधा राजपूत की बेटी करती थी। उनकी बेटी का निधन हो गया था। निधन के बाद बोलेरो बेटी का दोस्त चला रहा था। वह उसे वापस नहीं कर रहा था। जिस कारण उसने पुलिस की मदद से पिछले दिनों ही उसे छुड़ाया था। बोलेरो आते ही वह अचानक गायब हो गई थी। पुलिस को शक सुधा राजपूत की बेटी के दोस्त पर है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: खूनी संघर्ष में जख्मी व्यक्ति ने तोड़ा दम
Don`t copy text!