Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: दुर्घटना में हुई एक अन्य मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया परिचित के खिलाफ प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत हो गई। महिला बाइक पर बेटे के साथ घर लौट रही थी। वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News)  देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क में हुई थी।

यहां हुई थी दोनों सड़क दुर्घटनाएं

परवलिया सड़क थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से 23 जनवरी की शाम लगभग सात बजे डॉक्टर धुर्वे ने महिला के मौत की सूचना दी थी। जिस पर परवलिया सड़क पुलिस मर्ग 03/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृत महिला इमरत बाई पति राम सिंह मालवीय उम्र 45 साल है। वह गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रताप वार्ड में रहती थी। इमरत बाई मालवीय (Imrat Bai Malviya) 17 जनवरी को बाइक से गिरकर जख्मी हुई थी। बाइक को उनका बेटा राजकुमार मालवीय (Rajkumar Malviya) चला रहा था। हादसा मुबारकपुर टोल प्लॉजा के पास हुआ था। मां—बेटे सीहोर से वापस लौट रहे थे। इधर, दूसरा सड़क हादसा झिरनिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुई थी। इसमें बाइक पर सवार नीलेश विश्वकर्मा (Nilesh Vishwakarma) पिता अमर सिंह उम्र 38 साल की मौत हुई थी। यह दुर्घटना 25 दिसंबर, 2022 को हुई थी। इस मामले में परवलिया सड़क पुलिस मर्ग 02/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

इसलिए दर्ज किया गया मुकदमा

नीलेश विश्वकर्मा की मौत के मामले में जांच के दौरान पता चला कि वह सीहोर के दोराहा इलाके में रहता था। घटना (Bhopal News) वाले दिन वह भोपाल से वापस लौट रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक एमपी—04—व्हीई—8182 को अशोक चला रहा था। वह काफी रफ्तार में उसे चला रहा था। ऐसा करने पर नीलेश विश्वकर्मा के पीछे चल रहे उसके रिश्तदारों ने टोका भी था। इसके बावजूद वह नहीं माना। नतीजतन झिरनिया के पास मृतक बाइक से गिरकर गंभीर हालत में जख्मी हो गया था। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने अशोक के खिलाफ 23 जनवरी की रात लगभग नौ बजे 12/23 धारा 304—ए लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया। इन दोनों मामलों की जांच एएसआई रामसनेही राजपूत (ASI Ramsnehi Rajput) ने की थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Singrauli Crime News: बाइक का साइड ग्लास पुलिस को आईना दिखा रहा
Don`t copy text!