Madhya Pradesh Rape: सहायक जेल अधीक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Share

जेल में तैनात महिला गार्ड से की हरकत, शादी का झांसा देकर बनाए रिश्ते

Madhya Pradesh Rape Case
सांकेतिक फोटो

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जबलपुर (Jabalpur) जेल में तैनात महिला गार्ड ने पूर्व सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Suprident) पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध (MP Rape) बनाए थे। पीड़िता का उसने गर्भपात (Abortion) भी कराया था। शादी की तय की तारीख से पहले आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पुलिस ने सहायक जेल अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस खबर की पुष्टि जबलपुर एसपी अमित सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने बलात्कार (Jabalpur Rape Case) का आरोप लगाया है। ​घटना ​जबलपुर सेन्ट्रल जेल में कार्यरत महिला गार्ड से हुई थी। आरोप पूर्व सहायक जेल अधीक्षक प्रशांत चौहान (Prashant Chouhan) पर हैं। पीड़ित महिला गार्ड का कहना है कि 2015 में उसकी पोस्टिंग जबलपुर जेल (Jabalpur Jail) में थी। उसी दौरान वह आरोपी से मिली थी। आरोपी ने पहले मुझसे दोस्ती की थी। उसके बाद शादी का झांसा देकर संबंध भी बनाए थे। जिसके बाद से वह लगातार 2015 से पोस्टिंग के दौरान आरोपी ने जेल में यौन संबंध (Sex Relation) बनाए ​थे। आरोपी का ट्रांसफर सिवनी जेल (Sivni Jail) हो गया था। पीड़ित महिला का ट्रांसफर नरसिंहपुर (Narsinghpur Jail) हो गया था। इसके बावजूद दोनों एक—दूसरे के संपर्क में थे। उस दौरान भी आरोपी में महिला के साथ संबंध बनाए ​थे। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई थी। लेकिन, आरोपी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने महिला का गर्भपात करा दिया। महिला के दबाव बनाने पर आरोपी प्रशांत चौहान ने पीड़ित महिला को 15 नवम्बर शादी की तारीख दे रखी थी।

यह भी पढ़ें:   MCU Scam : कुठियाला का यह पैंतरा भी हुआ फेल, क्या होकर रहेगी जेल

​उधर महिला शादी की खरीदारी में व्यस्त हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। जिसकी खबर पीड़िता को उसके साथियों ने दी थी। इसके बाद जब महिला ने आरोपी से बात करने की कोशिश की तो उसने फोन बंद कर लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की रिपोर्ट जेल मुख्यालय (Madhya Pradesh Prisioner Head Quarter) को भी भेजी जा रही है।

Don`t copy text!