Madhya Pradesh Brutal Murder : पति की हत्या कर किचन में दफनाया शव

Share

छोटे भाई को शक हुआ तो उजागर हुआ दिल दहला देने वाले हत्याकांड का राज, प​त्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hanging
सांकेतिक चित्र
YouTube video

अनूपपुर।

YouTube video
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अनुपपुर (Anuppur) जिले में एक प​त्नी ने अपने पति की हत्या (Wife Killed) कर दी। फिर उसके शव को घर के किचन में ही दफना दिया। वारदात में फंसने से बचने के लिए पत्नी ने थाने में गुमशुदगी (Missing Report) भी दर्ज कराई थी। छोटे भाई को इस मामले में बड़े भाई की पत्नी पर ही शक था। हत्या अवैध संबंध (Extramaritial Affair) को लेकर किया जाना बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक अनूपपुर जिले के करोंदी गांव से एक व्यक्ति गायब था। उसका नाम महेश बैनवाल (Mahesh Bainwal) था जिसकी गुमशुदगी पत्नी प्रमिला (Pramila) ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रमिला ने पूछताछ में बताया है कि उसने महेश की एक महीने पहले हत्या (MP Murder) कर दी थी। आरोपी ​महिला ने हत्याकांड (Madhya Pradesh Brutal Murder) को अंजाम देने से पहले महेश को खाने में नींद की गोलियां देकर भोजन कराया था। जिसके बाद मृतक गहरी नींद में सो गया था। उसके बाद महिला ने पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। महिला ने घर के किचन में ही गड्डा खोदकर शव को दफनाया था। शक ना हो इसलिए घटना के बाद पति की दूसरे दिन थाने में गुमशुदगी ​की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान पुलिस भी मृतक की तलाश में जुटी थी। उस बीच मृतक के बड़े भाई ने महिला का हालचाल और घर खर्च देने के बहाने घर में आना—जाना होता था। ​लेकिन, महिला उसे घर के बाहर से ही लौटा देती थी। उस दौरान भाई को घर में से दुर्गंध भी आती थी। पूछने पर उसने कहा था कि घर में चूहे ज्यादा हो गए है। इसलिए चूहा मारने की दवा (Rat Kill Drug) घर में जगह—जगह रखी है। उसको खाकर दो—तीन चूहे घर पर मर गए हैं। इस कारण भाई को महिला की इस बात पर शक ​हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal ATM Theft: पड़ोसी सोचते रहे मकान में हो रहा है काम, उधर एटीएम तोड़ रहे थे बदमाश

उसने करीब एक महीने बाद महेश की पत्नी पर शंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर में जैसे ही छानबीन के लिए दाखिल हुई तो उसको भी यकीन हो गया। दुर्गंध किचन से आ रही थी। पुलिस ने किचन की खुदाई कराई तो महेश का शव मिल गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने बताया कि पति के बड़े भाई गंगा राम (Ganga Ram) की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे। जिसका पता चलने के बाद गंगा राम और मैंने मिलकर महेश को मारा है। बड़े भाई गंगा राम ने पुलिस को यह बोला कि वह पकड़े जाने पर झूठे इल्जाम लगा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ​भेज दिया है।

Don`t copy text!