Bhopal News: अर्थी सजाने वाले बांस से पति और उसके परिवार को पीटा

Share

Bhopal News: शादी के छह महीने बाद फांसी लगाने वाली महिला के परिजनों ने शमशान घाट में मचाया गदर

Bhopal News
आत्महत्या करने वाली उमा भारती

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गौतम नगर इलाके से मिल रही हैं। यहां छोला विश्राम घाट में अर्थी सजाने के काम आने वाले बांस से एक व्यक्ति और उसके परिवार को पीटा गया। पीड़ित परिवार यहां खुदकुशी करने वाली महिला की अंत्येष्टि करने आया था। पिटाई करने वाले महिला के रिश्तेदार थे। वे हत्या करने का आरोप लगाकर हमला कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मारपीट का केस महिला के परिजनों पर दर्ज कर लिया है।

बांस मारकर सिर फोड़ा

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार शिकायत खेजड़ा बरामद छोला थाना क्षेत्र निवासी संतोष अहिरवार पिता मांगीलाल अहिरवार उम्र 26 साल ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि घटना 09 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे की है। वह पुताई का काम करता है। उसकी पत्नी ने दो दिन पहले फांसी लगा ली थी। जिसके शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया था। दाह संस्कार के बाद उमा भारती का भाई राजा, मिथुन (Mithun), लक्की और अजय (Ajay) वहां आ गए। परिवार पति पर हत्या करने का आरोप लगा रहा था। जिसके बाद ठठरी बांधने के काम आने वाला बांस उठाकर लक्की और राजा ने संतो​ष अहिरवार (Santosh Ahirwar) को मारा।

छह महीने पहले शादी

Bhopal News
Courtesy

यहां उसके पिता मांगीलाल (Mangilal) को भी पीटा गया। हमले में राहुल नाम के व्यक्ति को बांस का तेज वार सिर पर लगा है। उमा भारती (Umabharti) की शादी छह महीने पहले ही संतोष अहिरवार के साथ हुई थी। परिवार शुरु से ही ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची थी। अब ताजा घटनाक्रम ने नवविवाहिता की मौत के मामले में चल रही जांच पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: नौकरी छूटी तो फंदे पर झूला

यह भी पढ़ें: यह शातिर चार जालसाज जिनका नेटवर्क गांव में फैला था, पुलिस को भी खबर है कि पीछे नेता का है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fake Railway Recruitment
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!