Madhya Pradesh Crime: गुप्त रोग भगाने के बहाने नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य

Share

ढ़ाबे में करता था नौकरी, मामला दर्ज आरोपी हुआ फरार

Madhya Pradesh Crime
सांकेतिक चित्र

बैतूल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) जिले के मुलताई (Multai) इलाके में एक नाबालिग (Minor Boy) के साथ झोला छाप डॉक्टर ने अप्राकृतिक कृत्य (Unnatural Sex) किया। आरोपी गुप्त रोग को दूर करने के बहाने उसको अपने साथ घर ले गया था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
पुलिस के अनुसार मुलताई इलाके में एक युवक के साथ हुए आप्राकृतिक कृत्य (Unnatural Sex) का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एक झोला छाप डॉक्टर है। वह खुद को वैद्य बताता था। उसने ढ़ाबे पर काम करने वाले 15 साल के नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार बेहद गरीब है। इस कारण उसको पढ़ाई बीच में छोड़ना पड़ी थी। इसी कारण उसने एक ढ़ाबे पर काम करने की बात करने आया था। ढाबे के मालिक ने उसको काम पर रख लिया था। ढ़ाबे पर दिनभर काफी लोगों का आना—जाना रहता था। उसी बीच एक युवक अक्सर ढ़ाबे पर चाय—नाश्ता करने आता था। मेरे आरोपी के साथ अच्छी पहचान हो गई थी। वह घंटों साथ बातचीत के दौरान घर वालों के बारे में पूछता था।

इसी बातचीत के दौरान नाबालिग ने उसको अपने एक गुप्त रोग की जानकारी दी थी। आरोपी ने मुझे यह बताया कि वह मेरी इस परेशानी का हल निकाल सकता है। उसने तो खुद वैद्य का कोर्स किया है। उसने कई लोगों को इन बीमारी से बाहर निकाला है। जिसके बाद मैं उसकी इस बात में आ गया था। आरोपी के झांसे में आने के बाद वह झोला छाप डॉक्टर के घर चला गया। उस दिन आरोपी के साथ ढ़ाबे से छुट्टी लेकर गया था। आरोपी ने मेरे हाथ—पैर बांध दिए थे। इसके बाद आरोपी ने मेरे साथ आप्राकृतिक कृत्य किया था। आरोपी ने उसका राज बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने मुझे घर जाने के लिए बोला था। पुलिस ने घटना वाले स्थान पर भी छापा मारा था। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोट लगने से मैनेजर की अंगुली में फ्रेक्चर
Don`t copy text!