Madhya Pradesh Crime : हैरान हो जाएंगे यह जानकर, मां—बहन और भाभी ने क्यों मारा

Share

शराब की लत में सामाजिक मर्यादा को त्याग चुके व्यक्ति का ऐसा हुआ अंत

Madhya Pradesh Murder
सांकेतिक चित्र

दतिया। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया (Datiya) जिले से एक हैरान करने वाला समाचार सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या (Datiya Murder) की गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मां—बहन समेत अन्य परिवार के सदस्यों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई उससे परिवार के महिला सदस्य परेशान हो गए थे।
दतिया एसडीओपी गीता भारद्वाज ने बताया कि 12 नवंबर को गोपालदास हिल इलाके में एक युवक का शव झाड़ियों में मिला था। शव की पहचान अरविंद के रूप में हुई थी। पुलिस ने परिजनों को तलाशने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को गला दबा कर मारने की जानकारी सामने आई थी। परिजनों को बुलाकर इस हत्या के पीछे का कारण पूछने पर बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसकी शादी हो चुकी है। लेकिन, उसके शराब पीने के कारण से घर में आए दिन वह परेशान करता था। वह शराब के नशे में पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था। उसकी नशे की लत बढ़ती जा रही थी। एक दिन नशे में उसने अपनी मां के साथ कमरे में दरवाजा बंद किया और बलात्कार किया था। घटना के दूसरे दिन यह बात जब परिवार के सामने आई तो विवाद हुआ था।
इसके बाद वह आए दिन अपनी मां को हवस का शिकार बनाने लगा था। उसने शराब  के नशे में अपनी बहन और भाभी के साथ भी इसी तरह से दुष्कर्म किया था। उसकी इन्ही हरकतों से घर के सभी लोगों का जीना दुभर हो गया था। घर के सभी परिजनों ने उसे मारने का प्लान बनाया था। जिसके बाद उसे रात में शराब के नशे में उसका गला दबा दिया था। उसके बाद लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था। पिता के बयान के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में शामिल मृतक के पिता उसकी पत्नी, छोटे बेटे और छोटे बेटे की पत्नी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सास और पति करते थे महिला के चरित्र पर शक
Don`t copy text!