Bhopal Molestation News: मगनी होने के बाद दे रहा था युवती को धमकी

Share

Bhopal Molestation News:  रिश्ता तोड़कर भागने के लिए डाल रहा था दबाव

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) के बागसेवनिया इलाके में एक युवती मनचले से परेशान थी। युवती निजी कॉलेज में नौकरी करती है। आरोपी उससे एकतरफा प्यार करता था। उसका कहना था कि वह मगनी को तोड़कर उसके साथ शादी करे। ऐसा नहीं करने पर वह रिश्ता तुड़वाने की धमकी देता था। इधर, गुनगा थाना पुलिस ने भी छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।

शादी से पहले मनचला गिरफ्तार

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 03 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े चार बजे छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने 354/294/506 (छेड़छाड़, गाली—गलौज और धमकाने) की धारा लगाई है। घटना अमराई इलाके की है। यहां 26 वर्षीय युवती निजी कॉलेज में जॉब करती है। पीड़िता की मगनी हो चुकी है। इस बात से आरोपी कमलेश शुक्ला (Kamlesh Shukla) उम्र 31 साल परेशान करता था। उसका कहना था कि वह मगनी को तोड़े और वह उसके साथ भागे। ऐसा नहीं किया तो वह वह उसको बदनाम करके उसकी मगनी तुड़वा देगा। मामले की जांच एएसआई रामदेनी राय (ASI Ramdeni Rai) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

होली वाले दिन छेड़छाड़

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

इधर, गुनगा थाना पुलिस ने भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। घटना 30 मार्च की है। जिसकी शिकायत 19 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह घटना वाले दिन होली के त्यौहार मनाने रिश्तेदारों के घर आई थी। तभी आरोपी मोनू शाक्य (Monu Shakya) ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले का आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में 03 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: दो बार जहर खाया, अब दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!