Bhopal Rape News: नर्स के साथ बलात्कार

Share

Bhopal Rape News: केरल राज्य में रहने वाले आरोपी ने शादी करने का वादा करके किया बलात्कार

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) के अयोध्या नगर इलाके में एक नर्स के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ट्रैवल्स संचालक है जो मूलत: केरल राज्य का रहने वाला है। पीड़िता भी उसी राज्य की रहने वाली है। दोनों के बीच शारीरिक संबंध शादी करने के वादा करने पर बने थे। लेकिन, आरोपी ने ऐसा नहीं किया और उसके गर्भवती होने पर उसका अबॉर्शन भी कराया।

घर में था आना—जाना

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार धारा 376/376 (2-एन) 452/506 का मुकदमा 03 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े चार बजे दर्ज किया गया है। घटना राजीव नगर स्थित ए—सेक्टर इलाके की है। इस मामले का आरोपी हरिकृष्ण (Harikrishna) है। आरोपी ने 34 वर्षीय महिला से बलात्कार किया। आरोपी और पीड़ित परिवार केरल राज्य के रहने वाले हैं। इस कारण एक—दूसरे को पहचानते हैं। इसके अलावा दोनों का एक—दूसरे के घर में आना—जाना भी था। आरोपी ने पीड़िता से शादी का झांसा दिया था। पीड़िता गर्भवती हो गई थी। तब उसने गोलियां देकर उसका गर्भपात कराया था। पीड़िता 2017 में ही भोपाल में आई है। वह फिलहाल निजी अस्पताल में नर्सिग का काम कर रही है। जबकि आरोपी ट्रैवल्स संचालन का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

यह भी पढ़ें:   Indore Property Fraud: बिल्डर ने एक प्लॉट दो लोगों को बेचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!