Bhopal News: वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: रीवा में जॉब करता है बेटा, एम्बुलेंस से पहुंचाया गया था अस्पताल, पीएम रिपोर्ट मिलना बाकी

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने पीएम के लिए शव भेज दिया है।

बेटे के आने का इंतजार

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की जानकारी आई। यह सूचना डॉक्टर सोनम ने दी थी। लक्ष्मी जगमानी (Laxmi Jagmani) पति स्वर्गीय अर्जुन दास जगमानी उम्र 68 साल की मौत हुई है। उनकी तबीयत खराब रहती थी। लक्ष्मी जगमानी घर पर अकेली भी रहती थी। उन्हें एंबुलेंस की मदद से 24 अप्रैल सुबह ग्यारह बजे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान 24 अप्रैल की दोपहर लगभग बारह बजे मौत हो गई। वे बैरागढ़ स्थित कम्युनिटी हॉल के पास किराए से रहती थी। उनका बेटा रीवा (Rewa) में जॉब करता है। मामले की जांच एएसआई भंवर लाल वर्मा (ASI Bhawar Lal Verma) कर रहे हैं। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 25/24 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: भूमाफिया और बिल्डर सुनील मूलचंदानी पर एफआईआर
Don`t copy text!