Bhopal News: पंखा सुधारते वक्त करंट से झुलसकर मौत 

Share

Bhopal News: शादी में शामिल होने गया था पूरा परिवार, घर पर पहुंचे पड़ोसियों के बच्चों ने बेसुध देखा तो परिजनों को बताया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। पंखा सुधारते वक्त लगे जोरदार करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त मृतक के परिजन शादी में गए हुए थे। उसे पड़ोसियों के बच्चों ने मृत हालत में देखा था।

पुलिस को इन्होंने दी जानकारी

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार महेश यादव (Mahesh Yadav) पिता रामलाल यादव उम्र 42 साल की मौत हुई है। उसको करंट लगा था। ऐसा शार्ट पीएम रिपोर्ट में सामने आया है। वह मूलत: बैतूल (Betul) जिले का रहने वाला था। फिलहाल कटारा हिल्स स्थित लहारपुरा में रहता था। पुलिस को सूचना  मोहल्ले में रहने वाले शिवम पटेल (Shivam Patel) ने दी थी। महेश यादव के परिजन शादी में गए हुए थे। वह घर पर अकेला था तो पंखा ठीक कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। महेश यादव मजदूरी का काम करता है। इस मामले की जांच एएसआई छत्रपाल सिंह (ASI Chatrapal Singh) कर रहे है। कटारा हिल्स पुलिस मर्ग 09/24 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: दूसरी शादी की धमकी देता था पति, पत्नी ने की आत्महत्या
Don`t copy text!