Indore Property Fraud: बिल्डर ने एक प्लॉट दो लोगों को बेचा

Share

Indore Property Fraud: पीड़ितों में एक दर्जन से अधिक परिवार, कॉलोनाइजर के दो डायरेक्टर के खिलाफ गबन और जालसाजी का केस दर्ज

Indore Property Fraud
अतिरिक्त आय के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क करें।

भोपाल/इंदौर। कॉलोनाइजर ने लोगों को प्लॉट दिलाने के सपने दिखाकर करोड़ों रूपए का फर्जीवाड़ा किया। यह घटना मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore Property Fraud) शहर की है। जिसकी जांच दो साल से इंदौर ईओडब्ल्यू कर रही थी। अब जांच के बाद  कॉलोनाइजर के दो डायरेक्टर के खिलाफ गबन और जालसाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी लगभग 25 साल से प्लॉट देने के सपने पीड़ितों को दिखा रहे थे।

इस तरह से जालसाज कॉलोनाइजर ने किया फर्जीवाड़ा

इस संबंध में शिकायत अगस्त, 2021 में ईओडब्ल्यू (EOW) इंदौर से की गई थी। जिसकी जांच के बाद 2 अगस्त को इंदौर ईओडब्ल्यू ने 34/23 धारा 420/409/120—बी (जालसाजी, गबन और साजिश के तहत प्रकरण) दर्ज किया। इस मामले में आरोपी महेंद्र जैन (Mahendra Jain) पिता नाथूलाल जैन और अरूण डागरिया (Arun Dagriya) पिता नेमीचंद्र डागरिया है। दोनों आरोपी फैनी कंस्ट्रक्शन प्रायवेट लिमिटेड (Fanny Constructio  Private Limited) कंपनी के डायरेक्टर है। महेंद्र जैन इंदौर में साकेत नगर (Saket Nagar)  इलाके में रहते हैं। वहीं अरूण डागरिया संपत्त इंदौर में रहते हैं। दोनों आरोपियों ने फैनी कंस्ट्रक्शन प्रायवेट लिमिटेड नाम की फर्म का कार्यालय सनराइज टॉवर (Sunrise Tower)  में डाला था। यह फर्म प्रिंसेस स्टेट कॉलोनी (Princess State Colony) में साढ़े तीन हजार वर्गफुट के प्लॉट काटकर दे रही थी। जिसके लिए सैंकड़ों सदस्यों को जोड़ा गया था। यह बिजनेस आरोपी नवंबर, 1996 से कर रहे थे। जबकि पीड़ितों ने 2011 तक रकम जमा कराई थी। लेकिन, आरोपी अरूण डागरिया और महेंद्र जैन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करा रहे थे। जिस कारण पड़ताल की गई तो पता चला कि आरोपियों ने कॉलोनी के सारे प्लॉट दो—दो लोगों को बेच दिए। जिसमें उषा सोनी (Usha Soni) और प्रफुल्ल पटेल (Praphulla Patel) को एक ही नंबर का प्लॉट बेच दिया। ऐसा ही मनीष कुमार सोनी (Manish Kumar Soni) और भरवी पटेल (Bharvi Patel) के साथ भी किया गया। ऐसे पीड़ितों की संख्या दर्जनों में हैं। जिनके बयान दर्ज करने के बाद ईओडब्ल्यू ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Indore Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ईको फाइबर कंपनी का कर्मचारी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
Don`t copy text!