Bhopal News: महिला ने मनचले को सबक सिखाया, पुलिस बुलाकर सौंपा

Share

Bhopal News: रोशनपुरा में स्थित बापू की कुटिया में पति के साथ डिनर से पूर्व हुई घटना, मनचलों पर हुई एफआईआर

Bhopal News
अतिरिक्त आय के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क करें।

भोपाल। मनचलों को एक शादीशुदा महिला से इशारे करना बहुत महंगा पड़ गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर की है। पीड़िता अपने पति के साथ डिनर करने बापू की कुटिया रेस्टोरेंट गई थी। तभी वहां दो मनचले उसे अश्लील तरीके से इशारा कर रहे थे। जिसके बाद एक मनचले को पति की मदद से उसने धरदबोचा। फिर पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। ऐसा करने के दौरान आरोपी का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह महिला अधिकारी कर रहीं हैं मामले की जांच

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 3 अगस्त की रात नौ बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 30 साल है जो कि कमला नगर (Kamla Nagar) इलाके में रहती है। वह पति के साथ रोशनपुरा में स्थित बापू की कुटिया रेस्टोरेंट (Bapu Ki Kutiya Restaurant) गई थी। वहां वह भोजन से पहले हैंड वॉश करने जा रही थी। तभी उसे पीछे खड़े एक युवक ने सीटी बजाई। पीछे मुड़कर देखा तो दोनों आरोपी उसको बुरी नजरों से घूर रहे थे। उसने नजरअंदाज किया और वह हाथ धोकर जाने लगी। महिला की चुप्पी का फायदा उठाने के लिए एक आरोपी ने दोबारा सीटी मार दी। विरोध किया तो दूसरा व्यक्ति माफी मांगने लगा। लेकिन, पहला मनचले ने पीड़िता को घूरना बंद नहीं किया। तभी वहां उसका पति आ गया और उसने घूरने वाले लड़के को दबोच लिया। दूसरा लड़का वहां से भाग गया। घूरने वाला लड़का जिसे दबोचा उसने अपना नाम फैजान (Faizan) बताया। वह जहांगीराबाद स्थित बरखेड़ी का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी अमन शुक्ला (Aman Shukla) है वह बरखेड़ी इलाके में रहता है। इसके बाद पीड़िता ने डायल—100 बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 266/23 धारा 509/34 (अश्लील इशारे और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। मामले की जांच और कार्रवाई एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) कर रहीं हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब की लत से नव विवाहिता परेशान
Don`t copy text!