Bhopal News: बेटी के जन्म के बाद ही मिलने लगी यातनाएं

Share

Bhopal News: पति और सास के खिलाफ थाने में दर्ज कराया मुकदमा, दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज

Bhopal News
File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बजरिया इलाके से मिल रही है। भारतीय समाज में आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल जरुर किया जाता है। लेकिन, सोच आज भी वही दकियानूसी है। मामला एक विवाहिता ने उजागर किया है। वह बेटी को जन्म देने के बाद सास और पति की यातना झेल रही थी। इसके अलावा एक अन्य दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ है।

दहेज में मांगते थे 50 हजार रुपए

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 498ए/34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पति प्रशांत रिछारिया (Prashant Richhariya) और सास शंकुतला को बनाया है। उसकी शादी 2018 में हुई थी। पीड़िता की उम्र 27 साल है। उसका मायका छोला इलाके में है। जबकि ससुराल द्वारिका नगर में हैं। पति बेरोजगार है वह बेटी को जन्म देने के बाद से पति और सास परेशान कर रहे थे। इसके अलावा टीलाजमालपुरा पुलिस ने पति दानिश, सास अनीसा, जेठ अबरार और ननद फिरदौस के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पीड़िता जिसकी उम्र 20 साल है उसकी शादी 2020 में हुई थी। ससुराल पुतली घर में है जबकि राजीव नगर इलाके में मायका है। आरोपी दहेज में 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: बलात्कार का एक मामला जिसको दबाने के लिए दी गई थी रिश्वत, लेकिन इस कांड के कारण खुल गया मामला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फोन छीनकर भागा आरोपी
Don`t copy text!