Bhopal News: पंचशील नगर में महिला की मौत

Share

Bhopal News: पति—पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद महिला की मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) टीटी नगर से मिल रही है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका पति से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह पहली मंजिल से कूदी थी। इधर, एक लावारिस व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है।

संदिग्ध लग रही है मौत

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घटना 03 मई की सुबह 7 बजे की है। जांच एसआई लक्ष्मण राई (SI Laxman Rain) कर रहे हैं। महिला यहां पीडब्ल्यूडी क्वार्टर पंचशील नगर में रहती थी। शव किरण गुप्ता पति सुनील गुप्ता उम्र 35 साल के रुप में हुई है। किरण गुप्ता (Kiran Gupta) का पति महिलाओं के कपड़े सिलता है। पुलिस को पता चला पति—पत्नी के बीच कलह हुई थी। उस वक्त किरण गुप्ता कूदी थी। वह जख्मी हो गई थी। मौत की सूचना पुलिस को उसके जेठ अनिल गुप्ता (Anil Gupta) ने दी थी। वे घर के नजदीक दूसरे मकान में रहते हैं। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा जहांगीराबाद इलाके में एक पुरुष का शव जिसकी उम्र 57 साल मिला है। शव डीमार्ट के पीछे बरखेड़ी इलाके से बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दिल्ली गए परिवार के मकान का ताला तोड़ा 
Don`t copy text!