Bhopal Crime: कमरे में बंद करके पति ने की पत्नी से दरिंदगी

Share

बेटे की शादी से छह दिन बाद लौटी थी पत्नी, पहले भी पत्नी से तोड़ चुका था रिश्ता

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) कमरे में बंद करके पति ने पत्नी के साथ दरिंदगी (Bhopal Rape Case) की हदें पार कर दी। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर महिला ने उसको पहले तलाक (Madhya Pradesh Crime) भी दिया था। जिसके बाद वह दूसरी महिला के साथ रहता था। लेकिन, उसकी दूसरी पत्नी भी उसको छोड़ चुकी थी। दोबारा सुधरने के साथ वह महिला के साथ रहने लगा था। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मारपीट (Crime Against Woman) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़े: नाबालिग की लत का फायदा उठाकर कराया देह व्यापार

गौतम नगर पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि 50 वर्षीय महिला ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह नारियल खेड़ा में रहती है। उसके पहले पति का निधंन हो चुका है। उसके पहले पति से उसके तीन बच्चे है। उसके बाद उसने आरोपी से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दस साल तक राजी खुशी रहे थे। इस बीच उसकी बड़ी बेटी की शादी में भी आरोपी पति ने ही बेटी का कन्यादान किया था। अचानक पति के किसी और महिला से अवैध संबंध बन गए थे। उसके अवैध संबंधों का पता चलते ही महिला ने विवाद करना शुरू किया। इसके ऐसा करने से आरोपी महिला से मारपीट करने लगा। साथ ही उस दूसरी महिला को लेकर घर आ गया। उसकी इस हरकत से महिला ने आरोपी पति का साथ छोड़ दिया और दोनों बच्चोें के साथ बैरागढ़ वाले मकान में रहने लगी। इस बात से तंग आकर महिला ने आरोपी से तलाक लेने का फैसला कर लिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कॉलोनी के गेट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद

यह भी पढ़े: बीएचएमएस डॉक्टर के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार

करीब तीन साल तक चले केस के बाद दोनों का तलाक हो गया। इस दौरान आरोपी को लकवे की बीमारी हो गई थी। आरोपी की इसी बीमारी को आधार बनाकर दूसरी महिला ने उसका साथ छोड़ दिया। उसके जाने के बाद ही आरोपी पति फिर से पीड़ित महिला के पास माफी मांगता हुआ वापस आ गया। महिला ने उसकी सारी पुरानी हरकतों को नजर अंदाज करते हुए दोबारा साथ में रख लिया था। दोनों ने फिर आर्य समाज में जाकर शादी कर ली। घटना से कुछ दिन पहले महिला उसके बेटे की शादी में बैरागढ़ चली गई थी। शादी की भीड़ में महिला आरोपी के फोन करने पर उससे ठीक से बातचीत नहीं कर पाई थी। उसकी इसी बात से नाराज आरोपी ने शादी के तुरंत बाद महिला को फोन करके
धमकी दी थी। उसका बोलना था कि वह जहां है वहीं आकर हंगामा करता हुं।

यह भी पढ़े: पोर्न मूवी देखने का शोक 5 साल की बच्ची से बलात्कार

आरोपी की धमकी से महिला डर गई थी। वह नहीं चाहती थी कि आरोपी शादी वाले घर में किसी तरह का कोई हंगामा करें। वह शादी वाले घर से निकलकर नारियल खेड़ा आ गई। उसके घर आते ही आरोपी ने पीछे से आकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था। जिसके बाद आरोपी ने महिला से मारपीट करते हुए उसके साथ दरिंदगी करने की कोशिश की थी। उसकी इस हरकत से महिला उसी मकान में रहने वाले आरोपी के छोटे भाई और पत्नी चुपचाप सुनते रहे। लेकिन उसकी मदद करने कोई नहीं आया। किसी तरह महिला आरोपी को धक्का देकर कमरे से भागी और गौतम नगर थाने पहुंची थी। महिला ने पुलिस को उसके साथ हुए सारी आप—बीती बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नगर निगम डेली वेज कर्मचारी से मारपीट

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!