Bhopal Rape Case: पिता के बहनोई ने किया बेटी को अगवा, तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा

Share

पत्नी बनाने का झांसा देकर करता रहा बलात्कार, गुमशुदगी की जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Bhopal Rape Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) रिश्ते को कलंकित करने वाली यह कहानी बेहद सनसनीखेज हैं। मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के निशातपुरा इलाके का है। पूरी कहानी से पर्दा एक महिला ने उठाया है। वह महिला पांच महीने से लापता था। जिसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। महिला का आरोप है कि उसको पिता का बहनोई अपने साथ उदयपुर (Udaipur) ले गया था। वहां उसने पत्नी बनाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण (Bhopal Rape Case) किया। उसके चंगुल से छूटकर वह मायके आ गई थी। जहां से वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और बंधक बनाने का मामला दर्ज कर लिया है।

यह जानकारी देते हुए निशातपुरा थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राइम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि 24 सितंबर, 2019 को गुमशुदगी दर्ज हुई थी। गुमशुदा महिला करोद की रहने वाली थी। वह घर में देवर को ब्यूटी पार्लर जाने का कहकर निकली थी। इस मामले में परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लापता महिला आ गई है। पुलिस ने उसको परिवार के साथ थाने में तलब किया। महिला ने जो बताया उसके बाद पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: नाबालिग को एक गंदी चीज का था शोक जिसका फायदा उठाकर कराया जाता था देह व्यापार
यह है कहानी
महिला ने बयान में पुलिस को बताया कि जब वह ब्यूटी पार्लर जा रही थी तभी उसको मुंह बोला फूफा मिला। उसने कहा कि पीड़ित महिला के माता—पिता की तबीयत खराब है। वह उनको देखने चले। उसने घर पर यह जानकारी देने से उसको रोका और बस से ले गया। लेकिन, आरोपी उसको घर ले जाने की बजाय उदयपुर ले गया। यहां एक कारखाने में उसको बंधक बना लिया। इस दौरान उसके साथ उसने बलात्कार किया। आरोपी ने उसको झांसा दिया था कि वह उसको पत्नी बनाकर रखेगा। लेकिन, ऐसा उसने नहीं किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता राजगढ़ आ गई। यहां उसने परिवार को पूरी आपबीती बताई। यह सुनने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना बताई।
यह भी पढ़ें: पत्नी बनाने का शोक रखने वाले व्यक्ति की शिकायत थाने पहुंची तो गायब हुआ पति
अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नर्सिग छात्रा से छेड़छाड़
Don`t copy text!