Bhopal News: गुनगा में दो महिलाओं से छेड़छाड़

Share

Bhopal News:  खेत में मनचले ने दबोचा, सास को आता देखकर भागा आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गुनगा इलाके से सामले आई है। यहां दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। एक मामले में विवाहिता खेत पर थी। तभी आरोपी ने पीछे से दबोच लिया। सास को देखकर आरोपी मौके से भाग गया।

यहां हुई थी घटनाएं

गुनगा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की दो घटनाएं सामने आई है। एक मामला ग्राम कलारा का है। यहां आरोपी वृंदावन शर्मा उर्फ कर्नल है। पीड़िता जिसकी उम्र 35 साल है उससे छेड़छाड़ की गई। वह शादीशुदा है यह जानते हुए भी आरोपी उसको झाड़ू लगाते वक्त अश्लील इशारे कर रहा था। इसके अलावा दूसरा मामला गुनगा इलाके का ही है। शिकायत 24 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह भी शादीशुदा है। आरोपी कुंदेई पिता घिसीलाल है। पीड़िता ने बताया कि वह जब खेत पर काम कर रही थी। तभी आरोपी ने पीेछे से आकर दबोच लिया। उसने शोर मचाकर सास को बुलाया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति पुलिस साफ नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वैद्य की संदिग्ध परिसि्थतियों में मौत
Don`t copy text!